पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू की उपस्थिति में हायर सेकेंडरी खैरा में शाला प्रवेश उत्सव संपन्न,प्राचार्य सुरेश जायसवाल ने विद्यालय की गतिविधियों की दी जानकारी, बच्चों में दिखा उत्साह, अभिभावक भी रहे मौजूद

पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू की उपस्थिति में हायर सेकेंडरी खैरा में शाला प्रवेश उत्सव संपन्न,प्राचार्य सुरेश जायसवाल ने विद्यालय की गतिविधियों की दी जानकारी, बच्चों में दिखा उत्साह, अभिभावक भी रहे मौजूद kshititech
साला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम
पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू की उपस्थिति में हायर सेकेंडरी खैरा में शाला प्रवेश उत्सव संपन्न,प्राचार्य सुरेश जायसवाल ने विद्यालय की गतिविधियों की दी जानकारी, बच्चों में दिखा उत्साह, अभिभावक भी रहे मौजूद kshititech
साला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम

पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू की उपस्थिति में हायर सेकेंडरी खैरा में शाला प्रवेश उत्सव संपन्न

सक्ती-छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शास उच्च माध्य विद्या खैरा वि.खं.सक्ती में शाला प्रवेश उत्सव डॉ खिलावन साहू पूर्व विधायक सक्ती के मुख्य आतिथ्य, श्रीमती हेमलता चंद्रा ग्राम सरपंच एवं विशिष्ट अतिथि श्री कमल किशोर राठौर अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंधन समिति की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कक्षा नवमी के नव प्रवेशित विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर एवं पाठ्य पुस्तक प्रदाय कर शाला प्रवेश कराया गया। मुख्य अतिथि डॉ खिलावन साहू ने सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे प्रतिदिन स्कूल आएं एवं मन लगाकर पढ़ाई करें। अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर अपने माता-पिता, ग्राम,विद्यालय जिला तथा राज्य का नाम रोशन करना है। मुख्य अतिथि ने विद्यालय प्रबंधन एवं बोर्ड परीक्षा परिणाम की भी तारीफ की। प्राचार्य सुरेश कुमार जायसवाल ने विद्यालय का प्रतिवेदन का वाचन किया तथा विद्यार्थियों की हर स्तर की कठिनाई एवं समस्याओं को हल करने की बात कही। युक्तियुक्तकरण के फलस्वरुप स्थानांतरित व्याख्याता श्री नारायण प्रसाद देवांगन एवं श्री नवीन कुमार देवांगन को मुख्य अतिथि एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रत्ना साहू द्वारा स्मृति चिन्ह,फोटो फ्रेम तथा उपहार देकर सम्मानित किया। नव पदस्थ व्याख्याताओ का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता श्री भूषण सिंह राठौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री तोषेन्द्र जायसवाल, उपसरपंच गिरधर प्रसाद सिदार,पंच श्रीमती रूप कुमारी जायसवाल,शैक्षिक समन्वयक श्री दिनेश कुमार जायसवाल, विद्यालयीन स्टॉफ, जगमोहन राठौर, रचना कटकवार, रेखा सिदार, चंद्र भूषण देवांगन,एल एन ध्रुव, सीमा चौधरी, रमेश कंवर,के आर गोंड़, सरोज कंवर,एफ मिंज,कृष्ण कुमार वस्त्रकार, स्मृति पटेल, यशपाल बंजारे, नीलम चंद्राकर, लता जायसवाल, आशीष साण्डे, अरुण यादव, शाला विकास प्रबंधन समिति के सदस्य पालकगण तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading