शक्ति शहर में चल रहे जन समस्या निवारण पखवाड़े में हो रहा आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण,CMO संजय सिंह के निर्देशन में 30 जुलाई को वार्ड क्रमांक- 3 एवं 4 में हुआ शिविर का आयोजन




शक्ति शहर में चल रहे जन समस्या निवारण पखवाड़े में हो रहा आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण,CMO संजय सिंह के निर्देशन में 30 जुलाई को वार्ड क्रमांक- 3 एवं 4 में हुआ शिविर का आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती- शक्ति शहर में नगर पालिका प्रशासन द्वारा 27 जुलाई से जन समस्या निवारण पखवाड़े का शुभारंभ किया गया है, तथा इस शिविर में जहां मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह के दिशा- निर्देशन में नगरपालिका के सभी विभागों के अधिकारी- कर्मचारी इस शिविर में उपस्थित होकर आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में पहला कर रहे हैं, तो वहीं छत्तीसगढ़ शासन की शहरी क्षेत्र में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी उन्हें दे रहे हैं
तथा 30 जुलाई को शक्ति शहर के वार्ड क्रमांक-03 राजापारा वार्ड एवं वार्ड क्रमांक- 04 बाजार पारा वार्ड का संयुक्त शिविर शहर के राजापारा मोड में सुबह से ही लगाया गया,इस शिविर में जहां नगर पालिका शक्ति के उपयंत्री श्री पटेल जी,शयन शुक्ला, सुश्री केशरी द्विवेदी, मोहम्मद इब्राहिम खान, श्रीमती गुप्ता मैडम, राजस्व निरीक्षक नंदलाल प्रधान, लेखा शाखा के श्री मोहनलाल, गिरधर राव पिंपलापुरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे
तो वहीं शिविर में आम नागरिकों ने भी पहुंचकर अपनी समस्याएं बताई तथा शिविर में उपस्थित अधिकारी -कर्मचारियों ने उन समस्याओं के निराकरण की दिशा में सकारात्मक पहल की, तथा नागरिकों का कहना है कि ऐसे जन समस्या निवारण पखवाड़े के आयोजन से जहां उन्हें काफी राहत मिल रही है, तो वहीं नागरिकों ने भी नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया है
10 अगस्त तक शक्ति नगर पालिका क्षेत्र में होगा शिविरों का आयोजन
नगर पालिका शक्ति द्वारा 27 जुलाई से प्रारंभ जन समस्या निवारण पखवाड़े का आज पर्यंत के बाद से आगामी कार्यक्रम निम्नांकित है
01- वार्ड क्रमांक- 5 एवं 6 का 31 जुलाई को इंडोर स्टेडियम कॉलेज मैदान
02- वार्ड क्रमांक- 7 एवं वार्ड- क्रमांक 13 का 1 अगस्त को संतोषी मंदिर के पास
03- वार्ड क्रमांक- 8 एवं वार्ड- क्रमांक 12 का 2 अगस्त को डॉक्टर मुकेश घर के पास
04- वार्ड क्रमांक- 9 एवं वार्ड-क्रमांक 11 का 3 अगस्त को शनि मंदिर के पास
05- वार्ड क्रमांक 14 एवं वार्ड क्रमांक 15 का 5 अगस्त को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पुराना बालक हाईस्कूल
06- वार्ड क्रमांक-16 एवं वार्ड क्रमांक^ 17 का 6 अगस्त को बिजली ऑफिस के पास
07- 7 अगस्त को वार्ड क्रमांक- 10 का अखराभाटा चौक के पास
08- एवं इस पखवाड़े का अंतिम शिविर वार्ड क्रमांक- 18 का स्वामी आत्मानंद स्कूल स्टेशन पारा शक्ति के पास आयोजित होगा
एवं उपरोक्त समस्त शिविर सुबह 11:00 से प्रारंभ होंगे तथा शिविरों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह ने आम नागरिकों से पहुंचकर इसका लाभ लेने की अपील की है

