हसौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 16 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी हुए गिरफतार, एसपी मैडम के निर्देशन में थाना टीआई नरेंद्र यादव की कार्रवाई,TI यादव ने कहा- नशे के विरुद्ध चलती रहेगी पुलिस की कार्रवाई

हसौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 16 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी हुए गिरफतार, एसपी मैडम के निर्देशन में थाना टीआई नरेंद्र यादव की कार्रवाई,TI यादव ने कहा- नशे के विरुद्ध चलती रहेगी पुलिस की कार्रवाई kshititech
हसौद पुलिस की गिरफ्त में अवैध कच्ची महुआ शराब के आरोपी

हसौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 16 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी हुए गिरफतार, एसपी मैडम के निर्देशन में थाना टीआई नरेंद्र यादव की कार्रवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-शक्ति जिले के पुलिस थाना हसौद के अंतर्गत थाना टीआई नरेंद्र यादव ने अवैध महुआ शराब को लेकर बड़ी कार्रवाई की है,थाना हसौद जिला सक्ती (छ०ग०) के अप.क. 129/2025, 130/2025धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कुल 16 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार हुए है,थाना हसौद की कार्यवाही में मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अवैध शराब, जुआ एवं गांजा बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु नशा मुक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिशा निर्देश दिये जाने पर दिनांक 26.07.2025 को ग्राम अमोदा मे आरोपी बुधराम जाटवर अपने घर के सामने गली मे एवं आरोपी जेठूराम जाटवर अपने घर के सामने नहर पार मे अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहक का तलाश कर रहे है की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक महोदया सक्ती अंकिता शर्मा (भा.पु.से). अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर सुमित गुप्ता (रा. पु. से.)को सूचना के बारे में अवगत कराकर कुशल दिशा निर्देशन प्राप्त होने पर रेड कार्यवाही कर ग्राम अमोदा में (01) आरोपी बुधराम जाटवर पिता रम्हाई जाटवर उम्र 54 साल साकिन अमोदा थाना हसौद के कब्जे से 09 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 900/₹, (02) जेठूराम जाटवर पिता रम्हाई जाटवर उम्र 49 साल साकिन अमोदा थाना हसौद के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 700/₹ दोनों आरोपियों से कुल जुमला 16 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1600/₹ को जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर दिनांक 27/07/2025 को भेजा गया है। उक्त कार्यवाही निरीक्षक नरेंद्र यादव थाना प्रभारी हसौद के नेतृत्व में सउनि बिसोहन चंद्रा, प्र.आर. नंदूराम साहू, आरक्षक घनश्याम पाण्डेय, कमलेश धारिया, राजेन्द्र कुर्रे, शिवगोपाल रात्रे, म.आर. गुरबारी दिनेश द्वारा किया गया है। अवैध शराब, गांजा एवं जुआ के विरूद्ध हसौद पुलिस की कार्यवाही निरंतर आगे भी जारी रहेगी।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading