शक्ति जिले में कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था, प्रत्येक समितियो में किसान उत्साह के साथ बेच रहे अपना धान, सहकारी बैंक एवम समितियां भी किसानों को दे रही सुविधाएं,IAS कलेक्टर साहब लगातार कर रहे धान खरीदी की मॉनिटरिंग

शक्ति जिले में कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था, प्रत्येक समितियो में किसान उत्साह के साथ बेच रहे अपना धान, सहकारी बैंक एवम समितियां भी किसानों को दे रही सुविधाएं,IAS कलेक्टर साहब लगातार कर रहे धान खरीदी की मॉनिटरिंग kshititech
शक्ति जिले में सुचारू रूप से चल रही धान खरीदी की व्यवस्था

शक्ति जिले में कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था, प्रत्येक समितियो में किसान उत्साह के साथ बेच रहे अपना धान,सहकारी बैंक एवम समितियां भी किसानों को दे रही सुविधाएं

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-राज्य शासन के निर्देशन में प्रदेश में 14 नवंबर से धान खरीदी के महाअभियान की शुरुआत हो गई है। इसके तहत सक्ती जिले में भी 14 नवंबर से धान खरीदी कार्य का आगाज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा धान उपार्जन केंद्र देवरघटा पहुंचकर खरीदी कार्य की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुवे किसानों को फूल माला पहनाकर किया गया था। धान खरीदी कार्य अंतर्गत जिले में अब तक कुल 2300 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार 25 नवंबर 2024 को शाम 5 बजे तक की स्थिति में जिले के धान खरीदी केंद्रों में मोटा धान 1230 क्विंटल और सरना धान 664.80 क्विंटल इस प्रकार 25 नवंबर को कुल 1894.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इसी क्रम में 26 नवंबर को धान खरीदी कार्य के लिए जिले में 111 टोकन जारी हुवे है, जिसके तहत धान खरीदी कार्य किया जाएगा।

सक्ती जिले में अब तक 7914 क्विंटल धान की हुई खरीदी,27 नवंबर के लिए 133 टोकन हुवे जारी

सक्ति-राज्य शासन के निर्देशन में प्रदेश में 14 नवंबर से धान खरीदी के महाअभियान की शुरुआत हो गई है। जिसके तहत सक्ती जिले में भी 14 नवंबर से धान खरीदी कार्य विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों में सुव्यस्थित ढंग से किया जा रहा है। धान खरीदी कार्य अंतर्गत जिले में अब तक कुल 7914.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार 26 नवंबर 2024 को शाम 5 बजे तक की स्थिति में जिले के धान खरीदी केंद्रों में मोटा धान 1954.80 क्विंटल और सरना धान 994 क्विंटल इस प्रकार 26 नवंबर को कुल 2948.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इसी क्रम में 27 नवंबर को धान खरीदी कार्य के लिए जिले में 133 टोकन जारी हुवे है, जिसके तहत धान खरीदी कार्य किया जाएगा

जिले के किसान धान उपार्जन केंद्रों में उत्साह के साथ पहुंच रहे अपना धान विक्रय करने,समर्थन मूल्य पर धान बिक्री कर खुश है किसान चन्द्रशेखर सिदार

सकती-राज्य सरकार द्वारा प्रदेश सहित जिले के धान उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए सुविधाजनक रूप से धान विक्रय करने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। इसी क्रम में जिले के धान उपार्जन केंद्रों में भी सुव्यस्थित ढंग से धान खरीदी कार्य किया जा रहा है। जिले के किसान धान उपार्जन केंद्रों में उत्साह के साथ अपना धान विक्रय करने पहुंच रहे है। सक्ती जिला अंतर्गत तहसील जैजैपुर के धान उपार्जन केंद्र दतौद में अपना धान विक्रय करने के लिए पहुँचे कोटेतरा के किसान चन्द्र शेखर सिदार ने केंद्र में धान विक्रय के लिए किसानों हेतु की गई व्यवस्था पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने बताया की केंद्र में धान विक्रय में किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई, बड़ी सरलता से उनका धान विक्रय हो गया, धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। किसान ने बताया कि बहुत ही अच्छे से उनके धान का तौल हो गया। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्र में शौचालय और पानी की अच्छी सुविधा भी की गई है। चन्द्र शेखर सिदार ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान बिक्री कर वे बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य मिलने से निश्चित ही उनका मनोबल बढ़ता है और किसान आगामी सीजन में बेहतर उत्पादन के लिए प्रोत्साहित होते है। जिसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया है।

शक्ति जिले में कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था, प्रत्येक समितियो में किसान उत्साह के साथ बेच रहे अपना धान, सहकारी बैंक एवम समितियां भी किसानों को दे रही सुविधाएं,IAS कलेक्टर साहब लगातार कर रहे धान खरीदी की मॉनिटरिंग kshititech
शक्ति जिले में सुचारू रूप से चल रही धान खरीदी की व्यवस्था

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading