शक्ति जिले में गृह निर्माण मंडल के संभागीय कार्यालय के माध्यम से निर्माण कार्यों को मिल रही गति- आम जनता के हित के लिए भी हाउसिंग बोर्ड कर रहा काम। सुआडेरा में संचालित है संभागीय कार्यालय। जल्द ही शक्ति के स्टेशन पारा में प्रारंभ होगा आवास का बड़ा प्रोजेक्ट




शक्ति जिले में गृह निर्माण मंडल के संभागीय कार्यालय के माध्यम से निर्माण कार्यों को मिल रही गति- आम जनता के हित के लिए भी हाउसिंग बोर्ड कर रहा काम। सुआडेरा में संचालित है संभागीय कार्यालय। जल्द ही शक्ति के स्टेशन पारा में प्रारंभ होगा आवास का बड़ा प्रोजेक्ट
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले के विकास एवं आमजन की सेवा की कहानियां सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा सक्ती जिले के हितग्राहियों को आवास संबंधी कार्यों के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन जिला सक्ती अंतर्गत तहसील सक्ती के ग्राम सुवाडेरा में मंडल के संभागीय कार्यालय संचालित हो रही हैं। संभागीय कार्यालय प्रारंभ होने से सक्ती एवं जांजगीर क्षेत्र के लोगों को आवास संबंधी कार्यों के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम हुई है। अब हितग्राही किस्त जमा करने, अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने और रजिस्ट्री जैसे कार्य स्थानीय स्तर पर करा पा रहे हैं। इससे समय और आवागमन में होने वाली परेशानी कम हुई है। साथ ही, हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण भी स्थानीय स्तर पर तेजी से किया जा रहा है। मंडल की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में भी इस कार्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका है।छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा जिले में शासकीय कार्यालयों और आवासीय सुविधाओं के विस्तार के लिए भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। सक्ती अनुविभाग के अंतर्गत एसडीएम एवं तहसील कार्यालय के लिए नवीन भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही, शासन से स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात नवगठित मालखरौदा अनुविभाग के नवीन कार्यालय भवन तथा नया बाराद्वार, अड़भार, हसौद एवं चंद्रपुर तहसीलों के नवीन कार्यालय भवनों के निर्माण कार्य भी मंडल द्वारा किए जा चुके।इसी क्रम में सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के आवास हेतु शासन से स्वीकृत 44 आवासीय क्वार्टरों का निर्माण कार्य भी मंडल द्वारा पूर्ण किया जा चुका है। इन निर्माण कार्यों से जिले में प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार तथा शासकीय सेवाओं के बेहतर संचालन के लिए आवश्यक अधोसंरचना विकसित करने में मदद मिल रही है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की यह पहल स्थानीय स्तर पर नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ाने, हितग्राहियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने और जिले में अधोसंरचना विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से ऐसी पहल आमजन तक पहुंच रही हैं, जो शासन की योजनाओं और सुविधाओं को लोगों के करीब लाने में सहायक बन रही हैं।






