शक्ति जिले के खेत खलिहानों में पहुंची कलेक्टर जय श्री. राजस्व अमले के साथ किया निरीक्षण। अष्टभुजी के दरबार में मत्था भी टेका कलेक्टर मैडम ने

शक्ति जिले के खेत खलिहानों में पहुंची कलेक्टर जय श्री. राजस्व अमले के साथ किया निरीक्षण। अष्टभुजी के दरबार में मत्था भी टेका कलेक्टर मैडम ने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत अड़भार और चारपारा क्षेत्र में पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने अड़भार और चारपारा क्षेत्र के दूरस्थ खेतों तक पहुंचकर सर्वे कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने सर्वे कार्य में लगे सर्वेयर सहित संबंधित राजस्व अधिकारियों, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य पूरी सावधानी एवं सटीकता के साथ त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सर्वे कार्य के दौरान किसी भी किसान का रकबा अथवा खसरा छूटने नहीं पाए। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान सभी आवश्यक जानकारियों का सही-सही संकलन सुनिश्चित किया जाए, ताकि डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पूर्ण हो सके।इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थित किसानों से भी चर्चा कर सर्वे कार्य के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने किसानों से सर्वे कार्य में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पीवी ऐप सर्वे एवं एग्रीस्टैक पंजीयन से वंचित शेष किसान अपना पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि कोई भी पात्र किसान इस प्रक्रिया से छूटने न पाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती ललिता भगत, उप संचालक पंचायत श्री राजकुमार रात्रे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मालखरौदा श्री तेजश्वर यादव, एसएडीओ श्री वतन जाधव सहित संबंधित सरपंच, सचिव एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कलेक्टर के निर्देशन में अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार सहित राजस्व एवं विभागीय अधिकारी पीवी ऐप से संबंधित कार्यों का कर रहे निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशन में जिले में पीवी ऐप से संबंधित कार्यों की प्रगति एवं क्रियान्वयन की सतत निगरानी की जा रही है। इसके तहत अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार सहित राजस्व एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मैदानी स्तर पर पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण किया जा सके।

कलेक्टर ने अड़भार में मां अष्टभुजी के किए दर्शन, मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिए निर्देश

कलेक्टर ने अड़भार स्थित मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए तथा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, आवागमन तथा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित दर्शन व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading