हरि लीला ट्रस्ट के धार्मिक आयोजन में उमड़ा भक्तों का सैलाब-भक्ति राग जांजगीर में भजनों की ऐसी बही बयार, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर.शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित; जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना. मोदी सरकार के शहरी विकास मंत्री सहित सांसद कमलेश जांगड़े एवं दिग्गज हस्तियां रही मौजूद






भक्ति राग जांजगीर में भजनों की ऐसी बही बयार, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर.शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित; जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना
भक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -सेवा, समर्पण और सद्भाव के संकल्प के साथ जनहित के कार्यों में जुटे हरि लीला ट्रस्ट का आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर—एक शाम माँ के नाम’ शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर की भक्तिमय प्रस्तुतियों पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे और माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। ट्रस्ट के अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में जनसेवा, प्रतिभा सम्मान और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू सपरिवार शामिल हुए। क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, पूर्व सांसद कमला पाटले, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा देवांगन गढ़ेवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, जनपद पंचायत नवागढ़ अध्यक्ष कांता मनमोहन कश्यप, जिला पंचायत सदस्य गगन जयपुरिया, चांपा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, इंजी. रवि पांडेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अतिथियों ने सराहे ट्रस्ट के जनहितकारी कार्य
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने हरि लीला ट्रस्ट द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ समाज में सेवा, सहयोग और समरसता की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर ट्रस्ट ने प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने की सराहनीय पहल की है।सांसद कमलेश जांगड़े ने अपने उद्बोधन में हरि लीला ट्रस्ट की सामाजिक गतिविधियों और जनहित के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कहा कि ट्रस्ट अपने कार्यों और आयोजनों से अंचल में अग्रणी स्थान बनाया है जो कि हम सभी के लिए गर्व का विषय है. वहीं जिला भाजपा अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप ने हरि लीला ट्रस्ट की सामाजिक गतिविधियों, जनहितकारी पहलों और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की।
शिक्षा से स्वास्थ्य तक, सेवा को बनाया संकल्प
हरि लीला ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे क्षेत्रों में लगातार सक्रिय है। ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से हजारों जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाने, दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, श्रवण यंत्र और व्हीलचेयर उपलब्ध कराने तथा जरूरतमंद परिवारों की सहायता के प्रयास किए जाते हैं। कोविड काल में भी ट्रस्ट ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, चिकित्सा उपकरणों और दवाइयों के माध्यम से सहयोग किया। इसके साथ ही गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता, अन्न सेवा, आपदा के समय राहत, बुजुर्गों की मदद, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जैसी गतिविधियां भी ट्रस्ट के सेवा कार्यों का हिस्सा हैं।शिक्षा के क्षेत्र में ट्रस्ट मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ प्रेरक वक्ताओं के कार्यक्रम और ‘सफलता संकल्प उत्सव’ जैसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहा है। सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को ‘प्रेरणा सम्मान’ से सम्मानित करने की पहल भी इसी उद्देश्य का हिस्सा है।
टॉप-10 मेधावियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न से सम्मान
कार्यक्रम का महत्वपूर्ण पड़ाव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की प्रावीण्य सूची में टॉप-10 स्थान हासिल करने वाले जिले के मेधावी विद्यार्थियों कक्षा 12वीं के टॉप टेन में स्थान बनाने वाली सरस्वती शिशु मंदिर चांपा की छात्रा खुशबू देवांगन और कक्षा 10वीं के टॉप टेन में स्थान बनाने वाले विवेकानंद उत्तर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर के दो छात्र नैतिक गौतम व लोकेश राठौर का सम्मान रहा जिनका 21 हजार रू का चेक, स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र प्रदान कर अतिथियों के द्वारा सम्मान किया गया। इस पहल के माध्यम से ट्रस्ट ने संदेश दिया कि प्रतिभा का सम्मान और शिक्षा को प्रोत्साहन देना समाज के उज्ज्वल भविष्य में निवेश है।
समाज से जो मिलता है, उसे लौटाना ही जनसेवा”
ट्रस्ट अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया ने आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं, अतिथियों और सहयोगियों का अभिवादन करते हुए कहा कि समाज से हमें जो मिलता है, उसे वापस समाज को लौटाना ही जनसेवा है। उन्होंने सेवा के इस संकल्प को आगे बढ़ाने और जरूरतमंदों के सहयोग के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही।ट्रस्ट सचिव अमर सुल्तानिया ने ट्रस्ट की गतिविधियों की जानकारी देते हुए जिलेवासियों को हरि लीला ट्रस्ट परिवार का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए संकल्पित है। साथ ही सभी से साथ जुड़कर क्षेत्र के जरूरतमंदों की सेवा और सामाजिक विकास के कार्यों में सहभागी बनने की अपील की।
जन्मदिन के अवसर को बनाया सेवा और सद्भाव का उत्सव
कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया का जन्मदिन अतिथियों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में केक काटकर मनाया गया। वहीं, 15 अक्टूबर को जन्मदिन होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने भी ट्रस्ट के आमंत्रण पर केक काटा। आयोजन में जन्मदिन की खुशियों के साथ सामाजिक सहभागिता और जनसेवा का संदेश भी प्रमुखता से सामने आया।
भजनों में देर रात तक रमते रहे श्रद्धालु
भजन गायिका शहनाज अख्तर की प्रस्तुतियों ने आयोजन को भक्तिमय रंग में रंग दिया। माता के भजनों और जयकारों के बीच श्रद्धालु देर रात तक उत्साह से सहभागी बने रहे। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक सहभागिता की झलक दिखाई दी।कार्यक्रम का संचालन हितेश यादव ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रकाश शर्मा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में हरि लीला ट्रस्ट परिवार के आशीष सुल्तानिया, अभिषेक सुल्तानिया, आलोक सुल्तानिया, अभिनव सुल्तानिया, मनीष तिवारी, हितेश यादव, धर्मेंद्र राणा, सुधीर झाझड़िया, मुकेश भोपालपुरिया, जितेंद्र खांडे, साकेत तिवारी, सुनील पांडेय, वृंदावन सिंह, वीरेंद्र सिंह, विवेक सिंह, जितेंद्र तिवारी, भूपेंद्र साहू, रामेश्वर पटेल, संतोष राठौर, रमेश सोनवानी, मणिकांत अग्रवाल, पुष्पेंद्र निर्मलकर, आशीष गोयल, प्रवीण अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, विवेक मित्तल, विक्रांत अग्रवाल, आकाश सिंघानिया, अंकित अग्रवाल, अखिल बंसल, पियुष सराफ, तपन अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल विवेक सुल्तानिया, आर्यन, संस्कार, संदीप पांडेय, राजेंद्र साहू, अविनाश द्विवेदी, हितेश साहू, डिगेश मनहर, सोनू यादव, सागर राठौर, कमल राठौर, अंशु राठौर, कुलदीप, गोलू दुबे, पिकू राठौर, बादल बजाज, गजेंद्र कर्ष, प्रदीप राठौर, रवि पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का योगदान रहा।









