चाहे मेरा गला काट दो- मैं झुकने वाला नहीं- अभिषेक बैनर्जी. फर्जी हस्ताक्षर केस में एफआईआर पर भड़के अभिषेक. टीएमसी महासचिव ने कहा- मैं गद्दार नहीं. जो डरकर बैठ जाऊंगा

चाहे मेरा गला काट दो- मैं झुकने वाला नहीं- अभिषेक बैनर्जी. फर्जी हस्ताक्षर केस में एफआईआर पर भड़के अभिषेक. टीएमसी महासचिव ने कहा- मैं गद्दार नहीं. जो डरकर बैठ जाऊंगा kshititech
टीएमसी महासचिव अभिषेक बैनर्जी

चाहे मेरा गला काट दो- मैं झुकने वाला नहीं- अभिषेक बैनर्जी. फर्जी हस्ताक्षर केस में एफआईआर पर भड़के अभिषेक. टीएमसी महासचिव ने कहा- मैं गद्दार नहीं. जो डरकर बैठ जाऊंगा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -पश्चिम बंगाल में सियासी पारा एक बार फिर गरम है. विधानसभा में फर्जी हस्ताक्षर के एक मामले में दर्ज FIR को लेकर टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि ‘चाहे मेरा गला काट दो, लेकिन मैं झुकने वाला नहीं हूं’. टीएमसी नेता ने चुनौती देते हुए कहा कि मुझे डराने के लिए भले ही पीछे 5-6 एजेंसियां लगा दी जाएं, पर मैं कोई गद्दार नहीं हूं जो डरकर बैठ जाऊंगा.दरअसल, यह पूरा मामला विधानसभा सचिवालय को सौंपे गए एक पत्र से जुड़ा है, जिसमें शोभनदेव चट्टोपाध्याय के समर्थन का जिक्र था. शिकायत में कहा गया कि TMC विधायक नयना बनर्जी के हस्ताक्षर, जो उन्होंने विधायक पद की शपथ के समय किए थे, पत्र पर मौजूद हस्ताक्षर से मेल नहीं खा रहे थे. इसी मामले की जांच के सिलसिले में शनिवार को CID की टीम कोलकाता स्थित अभिषेक बनर्जी के आवास पहुंची. करीब डेढ़ घंटे चली प्रक्रिया के बाद दोपहर करीब 2:50 बजे उन्हें नोटिस सौंपा गया. नोटिस में अभिषेक बनर्जी को 1 जून को दोपहर 12 बजे भवानी भवन स्थित CID मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है.नोटिस मिलने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि ‘मैंने अभी इसका कंटेंट नहीं देखा है. मैं अपने वकीलों से सलाह लेकर इसका सही जवाब दूंगा और जांच में पूरा सहयोग करूंगा.’ हालांकि, उन्होंने इस पूरी कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए सीधे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और कहा कि यह उनके सीधे विरोध का नतीजा है.

प्रातिक्रिया दे