रक्तदाताओं में दिखा भारी उत्साह-शक्ति जिले में 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन. रेड क्रॉस के जिला अध्यक्ष अमृत विकास तोपनो एवं सचिव डॉक्टर पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ शिविर-जिले के कलेक्टर तोपनो साहब ने भी विश्व रक्तदान दिवस पर भी दी सभी रक्तदाता साथियों को शुभकामनाएं

रक्तदाताओं में दिखा भारी उत्साह-शक्ति जिले में 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन. रेड क्रॉस के जिला अध्यक्ष अमृत विकास तोपनो एवं सचिव डॉक्टर पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ शिविर-जिले के कलेक्टर तोपनो साहब ने भी विश्व रक्तदान दिवस पर भी दी सभी रक्तदाता साथियों को शुभकामनाएं kshititech
14 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित रक्तदान शिविर
रक्तदाताओं में दिखा भारी उत्साह-शक्ति जिले में 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन. रेड क्रॉस के जिला अध्यक्ष अमृत विकास तोपनो एवं सचिव डॉक्टर पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ शिविर-जिले के कलेक्टर तोपनो साहब ने भी विश्व रक्तदान दिवस पर भी दी सभी रक्तदाता साथियों को शुभकामनाएं kshititech
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा शक्ति ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

शक्ति जिले में 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन. रेड क्रॉस के जिला अध्यक्ष अमृत विकास तोपनो एवं सचिव डॉक्टर पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ शिविर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के निर्देशानुसार शक्ति जिले में भी भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा शक्ति ने शक्ति जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर जहां क्षेत्र के भारी संख्या में रक्तदाताओं ने पहुंच कर अपना रक्तदान किया। तो वहीं इस शिविर में उपस्थित भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा शक्ति के सहायक प्रभारी डॉक्टर सुदर्शन भारद्वाज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदाताओं को जहां रक्तदान से होने वाले लाभ की जानकारी दी तो वही बताया कि हमें समय-समय पर रक्तदान जरुर करना चाहिए रक्तदान करने से जहां किसी अन्य व्यक्ति का जीवन बचाने में यह रक्त काफी सहायक होता है। तो वहीं रक्त को सुरक्षित रखकर जरूरतमंद को समय पर उपलब्ध करवाया जाता है।

इस अवसर पर रक्तदाताओं ने भी भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा शक्ति की इस पहल का स्वागत किया तथा रक्तदाताओं को जहां रक्तदान के लिए प्रोत्साहन किया गया तो वहीं स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने भी इस अवसर पर अपना रक्तदान करते हुए एक मिसाल कायम की। वहीं भारतीय रेट क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा शक्ति के सहायक प्रभारी डॉक्टर सुदर्शन भारद्वाज ने बताया कि समिति के जिला अध्यक्ष माननीय श्री अमृत विकास तोपनो जी जिला अध्यक्ष शक्ति एवं सचिव मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीमती पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह शिविर आयोजित किया गया है तथा शिविर को लेकर जहां व्यापक रूप से इसका प्रचार प्रसार भी किया गया था तो वहीं भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान को लेकर समय-समय पर लोगों में जागरूकता का भी कार्य किया जा रहा है. एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के गठन के मुख्य प्राथमिकताओं में रक्तदान शिविर भी है तथा रक्तदान शिविर के दौरान आने वाले रक्तदाताओं का बीपी एवं शुगर भी चेक किया गया तथा उन्हें निशुल्क चिकित्सा परामर्श भी उपलब्ध कराया गया

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading