ऐतिहासिक अद्भूतीय आयोजन- राजधानी रायपुर में 51 सनातनी कन्याओं का छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन (सम्मेलन) ने कराया सामूहिक विवाह, जोड़ों को आशीर्वाद देने उमड़ पड़े समाज बंधु, सनातन धर्म की संस्कृति के अनुरूप हुआ विवाह संस्कार, दीनदयाल गोयल जी ने उपलब्ध करवाई अपनी होटल एंट्री पॉइंट

1 मार्च को रायपुर में संपन्न निशुल्क कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम
विवाह कार्यक्रम में सहयोग करते अग्रवाल समाज की नारी शक्ति
1 मार्च को रायपुर में संपन्न निशुल्क कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम

ऐतिहासिक अद्भूतीय आयोजन- राजधानी रायपुर में 51 सनातनी कन्याओं का छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन (सम्मेलन) ने कराया सामूहिक विवाह, जोड़ों को आशीर्वाद देने उमड़ पड़े समाज बंधु, सनातन धर्म की संस्कृति के अनुरूप हुआ विवाह संस्कार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी सामाजिक संगठन द्वारा एक साथ 51 सनातन धर्म के जोड़ों का निशुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, अवसर था राजधानी रायपुर के होटल एंट्री पॉइंट में, जहां एक मार्च को छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन (सम्मेलन) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की रायपुर जिला इकाई के अध्यक्ष हरिकेश पालीवाल एवं कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती शोभा केडिया के मार्गदर्शन में समाज के दानवीरों के सहयोग से यह पूरा कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम में जहां आर्य समाज के 51 पंडितों द्वारा 51 सनातन धर्म के जोड़ों का रीति रिवाज से विवाह संस्कार संपन्न कराया गया तो वहीं पूरे कार्यक्रम के दौरान बहुत ही सुंदर व्यवस्था देखने को मिली एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जहां आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य तत्परता के साथ जुटे रहे तो वहीं सुबह से ही नारी शक्ति भी इस पूरे आयोजन में अपना योगदान दे रही थी एवं आगंतुक जोड़ों के परिवार जनों के लिए भी जहां बहुत ही सुंदर व्यवस्था की गई तो वहीं पूरे कार्यक्रम स्थल को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था एवं विवाह संस्कार के पश्चात जहां आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया तो वही नम आंखों से सभी कन्याओं को विदा भी किया गया

एवं इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों ने समाजसेवियों के सहयोग से सभी जोड़ों को विवाह की सामग्री भी प्रदान की, तो वहीं इस पूरे आयोजन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न स्थानों से लोगों ने स्वस्फूर्त आगे जाकर अपना सहयोग प्रदान किया, तथा नवयुगल जोड़ों को आशीर्वाद के साथ ही अलग-अलग प्रकार की विवाह सामग्रियां भी दी गई, इस पूरे आयोजन के दौरान जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश की दिग्गज हस्तियों ने भी उपस्थित होकर मंच के माध्यम से सभी नवयुगल जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया तो वहीं राजधानी रायपुर के होटल एंट्री पॉइंट में 51 जोड़ों का एक साथ विवाह का कार्यक्रम पहली बार किसी सामाजिक संगठन ने किया था,जिसमें कि केवल सनातन धर्म के 51 जोड़े उपस्थित रहे एवं सभी परिवार जनों ने भी आयोजक संस्था का आभार व्यक्त किया

कार्यक्रम के दौरान संगीतमय मंत्रोच्चार के साथ जहां पूरा विवाह संस्कार संपन्न हुआ, तो वही सुबह से ही लोगों ने सह परिवार इस पूरे कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने में अपना योगदान दिया तथा कार्यक्रम से पूर्व भी विगत एक महीने से निरंतर आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य प्रचार प्रसार में जुटे रहे तथा कार्यक्रम में विवाह सामग्री इत्यादि की व्यवस्था जुटाने में भी सभी सदस्यों ने अपनी अहम भूमिका निभाई, आगंतुक लोगों के लिए नाश्ते एवं भोजन की भी सुंदर व्यवस्था की गई जिसकी चारों ओर प्रशंशा हो रही है, इस पूरे आयोजन के कर्णधार सदस्यों की संख्या इतनी ज्यादा थी, कि हम किसी के नाम का उल्लेख इस समाचार में नहीं कर पा रहे हैं, किंतु सभी सदस्यों का बहुत ही सराहनीय योगदान रहा, आयोजन समिति द्वारा पूरे कार्यक्रम में सहयोग करने वाले प्रत्यक्ष,अ प्रत्यक्ष रूप से सभी दानदाताओं एवं गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया तो वहीं होटल एंट्री पॉइंट के संचालक एवं समाजसेवी दीनदयाल गोयल जी का भी आभार व्यक्त किया गया जिन्होंने अपनी पूरी होटल निशुल्क रूप से कार्यक्रम के लिए उपलब्ध करवाई

1 मार्च को रायपुर में संपन्न निशुल्क कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम
1 मार्च को रायपुर में संपन्न निशुल्क कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading