ऐतिहासिक आयोजन-शक्ति की महिला जागृति शाखा का संपन्न हुआ सावन तीज महोत्सव.पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची महिलाएं. विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के बीच लजीज व्यंजन एवं सम्मान का भी हुआ कार्यक्रम. मारवाड़ी समाज की नई नवेली बहू बेटियों का भी हुआ सम्मान. 13 अगस्त को हटरी धर्मशाला में आयोजित था कार्यक्रम






शक्ति की महिला जागृति शाखा का संपन्न हुआ सावन तीज महोत्सव.पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची महिलाएं. विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के बीच लजीज व्यंजन एवं सम्मान का भी हुआ कार्यक्रम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -13 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति ने शहर की हटरी धर्मशाला में सावन के मौके पर तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह आयोजन महिला जागृति शाखा की अध्यक्ष श्रीमती मीना अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। तथा इस कार्यक्रम में जहां सभी पदाधिकारी एवं सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे तो वहीं शहर सहित आसपास के क्षेत्र से भी मारवाड़ी समाज की महिलाएं परंपरागत वेशभूषा में इस कार्यक्रम में शामिल हुई तथा तीज महोत्सव को लेकर जहां महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया तो वहीं इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धाएं भी आयोजित की गई जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता की तो वहीं समाज की नई नवेली बहू बेटियों के लिए यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से निःशुल्क आयोजित किया गया था तो वहीं हौजी। म्यूजिकल चेयर। लकी गेम जैसे खेल भी खिलाएं गए। जिसमें सभी ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की तथा विनर प्रतिभागियों को महिला जागृति शाखा की ओर से सम्मानित भी किया गया
तथा इस पूरे आयोजन को लेकर महिला जागृति शाखा शक्ति ने जहां व्यापक रूप से तैयारी एवं प्रचार प्रसार किया था। तो वहीं कार्यक्रम स्थल को भी आकर्षक तीज महोत्सव के अनुरूप सुसज्जित किया गया था। एवं इस पूरे आयोजन में लोगों ने लजीज व्यंजनों का स्वाद भी लिया तो वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती मीनल अंकित अग्रवाल। पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रीना नरेश गेवाड़ीन।वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमती आशा गोयल। सचिव श्रीमती दीप्ति सराफ। श्रीमती मीना दिलीप अग्रवाल। श्रीमती राखी अग्रवाल। श्रीमती रितु पवन अग्रवाल।श्रीमती रिंकी राधेश्याम अग्रवाल। सहित शाखा के काफी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। अंत में महिला जागृति शाखा शक्ति द्वारा आगंतुक सभी समाज की महिलाओं का धन्यवाद करते हुए कहा गया कि इसी तरह से आप सभी का सहयोग एवं आशीर्वाद शाखा के सभी कार्यक्रमों में मिलता रहे। जिससे हम सभी मिलजुल कर वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रमों को गति प्रदान कर सके















