स्वास्थ्य विभाग शक्ति द्वारा एचपीवी वैक्सीन के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक.शक्ति जिले में सीएमएचओ मैडम के निर्देशन में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अर्जुन सोनवानी लगातार स्वास्थ्य केंद्रों में कर रहे प्रवास. 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए लगाया जा रहा टीकाकरण

स्वास्थ्य विभाग शक्ति द्वारा एचपीवी वैक्सीन के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक.शक्ति जिले में सीएमएचओ मैडम के निर्देशन में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अर्जुन सोनवानी लगातार स्वास्थ्य केंद्रों में कर रहे प्रवास. 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए लगाया जा रहा टीकाकरण kshititech
शक्ति विकासखंड में चल रहा एचपीवी टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान

स्वास्थ्य विभाग शक्ति द्वारा एचपीवी वैक्सीन के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक.शक्ति जिले में सीएमएचओ मैडम के निर्देशन में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अर्जुन सोनवानी लगातार स्वास्थ्य केदो में कर रहे प्रवास

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति जिले की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल के दिशा निर्देशन में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति डॉक्टर अर्जुन सोनवानी द्वारा एचपीवी वैक्सीन के लिए शक्ति ब्लॉक के सभी स्थानों पर लोगों को जागरूक करने की दिशा में सतत प्रवास किया जा रहा है। तथा इस संबंध में बीएमओ डॉक्टर अर्जुन सोनवानी ने बताया कि समय-समय पर एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव करने की दिशा में कारगर है एवं इसके टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर से बचाव संभव है.समय पर एचपीवी टीकाकरण कराएं और स्वास्थ्य सुरक्षा की मजबूत ढाल बनाएं।यह टीका 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए है एवं यह टीका सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने में प्रभावी सहायक है। बीएमओ साहब ने बताया कि एक स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार, मजबूत समाज और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। इसलिए सभी नागरिकों को जागरूकता के साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताई जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं का समय पर ध्यान देते हुए इसे क्रियान्वित करना चाहिए एवं सजग बनें तथा आइए संकल्प लें।जानकारी फैलाएं।समय पर टीका लगवाएं। पूरे शक्ति ब्लॉक में जहां वृहद रूप से इस वैक्सीन को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम चल रहा है। तो वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति में भी इस वैक्सीन का अधिक से अधिक लोगों को लाभ लेने का भी आग्रह किया है। एवं उपरोक्त कार्यक्रम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार किया जा रहा है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading