गुरुदेव की होगी आराधना- मदन मोहन सेवा ट्रस्ट द्वारा 10 जुलाई को कोलकाता में मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव, परम पूज्य गोस्वामी गोविंद बाबा के सानिध्य में होगा आयोजन, आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी एवं आचार्य पवन कृष्ण गोस्वामी भी रहेंगे मौजूद

गुरुदेव की होगी आराधना- मदन मोहन सेवा ट्रस्ट द्वारा 10 जुलाई को कोलकाता में मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव, परम पूज्य गोस्वामी गोविंद बाबा के सानिध्य में होगा आयोजन, आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी एवं आचार्य पवन कृष्ण गोस्वामी भी रहेंगे मौजूद kshititech
गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आमंत्रण आप सभी भक्तजनों के लिए

मदन मोहन सेवा ट्रस्ट द्वारा 10 जुलाई को कोलकाता में मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव, परम पूज्य गोस्वामी गोविंद बाबा के सानिध्य में होगा आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री मदन मोहन ट्रस्ट कोलकाता- बाराद्वार द्वारा आगामी 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन कोलकाता में किया गया है, जिसमें परम पूज्य गोस्वामी गोविंद बाबा के सानिध्य में यह कार्यक्रम होगा, जिसमें आचार्य बाँके बिहारी गोस्वामी “बाँके बाबा” एवम आचार्य श्री पवन कृष्ण गोस्वामी भी उपस्थित रहेंगे, उपरोक्त जानकारी देते हुए श्री मदन मोहन ट्रस्ट ने बताया है कि इस वर्ष गुरु पूर्णिमा महोत्सव दिनांक 10 जुलाई 2025 गुरुवार को मनाया जायेगा। इस अवसर पर गुरु चरण पूजन एवं मंत्र दीक्षा का कार्यक्रम प्रातः 7 बजे से पूज्य गुरुदेव श्रद्धेय गोस्वामी गोविन्द बाबा भागवत मर्मज्ञ एवं आचार्य बाँके बिहारी गोस्वामी, आचार्य पवन कृष्ण गोस्वामी के संयुक्त सानिध्य में आरम्भ होगा।अतः आप सभी से सादर अनुरोध है कि समय से पधारकर गुरु चरण पूजन एवं मंत्र दीक्षा ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त करें। 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम चरण पूजन : प्रातः 7.00 बजे से,भोजन प्रसादी : 11.30 बजे से है एवम कार्यक्रम स्थल AB-47, साल्टलेक, कोलकाता, पं. बंगाल है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading