व्याकरण ग्रंथ अत्यन्त उपयोगी- रमन सिंह, डॉ विनय कुमार पाठक भी रहे मौजूद, 17 दिसंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा में संपन्न हुआ कार्यक्रम, अल्प समय में ही तीसरे संस्करण का हुआ प्रकाशन

व्याकरण ग्रंथ अत्यन्त उपयोगी- रमन सिंह, डॉ विनय कुमार पाठक भी रहे मौजूद, 17 दिसंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा में संपन्न हुआ कार्यक्रम, अल्प समय में ही तीसरे संस्करण का हुआ प्रकाशन kshititech
छत्तीसगढ़ विधानसभा में विमोचन करते विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह

व्याकरण ग्रंथ अत्यन्त उपयोगी- रमन सिंह, डॉ विनय कुमार पाठक भी रहे मौजूद, 17 दिसंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा में संपन्न हुआ कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-छत्तीसगढ विधानसभा रायपुर में आज 17 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष डाॅ रमनसिंह ने डाॅ विनय कुमार पाठक व डाॅ विनोद कुमार वर्मा कृत ग्रंथ ‘ छत्तीसगढ़ी का सम्पूर्ण व्याकरण ‘ के तृतीय संस्करण का विमोचन करते हुए कहा कि यह ग्रंथ अत्यन्त उपयोगी है। उन्होंने दोनों लेखकों को बधाई देते हुए कहा कि कम अंतराल में ही तीसरे संस्करण का छपना ग्रंथ की लोकप्रियता को दर्शा रहा है। यह ग्रंथ छत्तीसगढ़ी के मानकीकरण की दिशा में मील का पत्थर है। इस अवसर पर पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेयी ने कहा कि यह एक मानक ग्रंथ है और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अत्यन्त उपयोगी और लाभदायक है। डाॅ विनय कुमार पाठक ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ी को भाषा की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं और डाॅ विनोद कुमार वर्मा के साथ इस ग्रंथ का लेखन इसी दिशा में बढ़ाया गया एक सार्थक कदम है। डाॅ विनोद कुमार वर्मा ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह रामबाण है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading