शक्ति के उप जेल में गायत्री शक्तिपीठ युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया गया व्यसन मुक्ति एवं व्यक्तित्व निर्माण शिविर, महिला प्रकोष्ठ की नेहा गुप्ता एवं युवा प्रकोष्ठ के शक्ति राज गुप्ता प्रमुख वक्ता के रूप में रहे मौजूद

युवा प्रकोष्ठ द्वारा उप जेल शक्ति में आयोजित कार्यक्रम
युवा प्रकोष्ठ द्वारा उप जेल शक्ति में आयोजित कार्यक्रम

शक्ति के उप जेल में गायत्री शक्तिपीठ युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया गया व्यसन मुक्ति एवं व्यक्तित्व निर्माण शिविर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान एवं प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ सक्ती के द्वारा आज दिनांक 14 जून 2025 को सक्ती जिला अंतर्गत जिला जेल सक्ती में व्यसन मुक्ति एवं व्यक्तित्व निर्माण का कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यशाला के अंतर्गत कैदी भाइयों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में पीपीटी व वीडियो के माध्यम से बतलाया गया एवं उनके प्रश्नों का भी उत्तर दिया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र के साथ किया गया एवं मानव जीवन की मूल्य को समझाते हुए कार्यशाला का शुभारंभ किया गया उक्त कार्यक्रम में कैदी भाइयों के हित के लिए एवं व्यसन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया साथ ही इसका दुष्परिणाम परिवार पर कैसे पड़ता है इस विषय पर भी गहन व्याख्यान दिया गया. कार्यक्रम का संचालन एवं व्याख्यान महिला प्रकोष्ठ जिला प्रमुख नेहा गुप्ता के द्वारा विस्तार से किया गया व्यसन मुक्ति कार्यशाला का क्रियान्वयन व्यसनमुक्ति व बाल संस्कार शाला प्रभारी श्री शक्ति राज गुप्ता के द्वारा किया गया इस कार्यशाला में लगभग 80 से 100 कैदी भाइयों की उपस्थिति रही। कार्यशाला अंतर्गत व्यक्तित्व निर्माण के ऊपर भी प्रकाश डालते हुए मानव जीवन के महत्व को ब्लॉक प्रमुख विद्या साहू के द्वारा विस्तार से समझाया गया। तंबाखू गुटखा से संबंधित विषय का शक्ति राज भैया के द्वारा तथा शराब और उससे होने वाले नुकसान के बारे में नेहा गुप्ता के द्वारा विस्तार में समझाया गया,कार्यक्रम के अंत में गायत्री शक्तिपीठ के वरिष्ठ व ट्रस्टी श्री भगत राम साहू जी के द्वारा कैदियों को गायत्री मंत्र का महत्व एवं उसकी महिमा किस तरह से मानव जीवन में सार्थकता ला सकती है इस पर प्रकाश डाला गया तथा नशा न करने का संकल्प दिलवाया गया एवं जेल अधीक्षक महोदय द्वारा आभार प्रदर्शन एवं आशीष वचन प्रेषित किया गया। श्री भार्गव जी ने कहा कि आगामी समय में भी ऐसे ही अन्य कार्यक्रमों का आयोजन जिला जेल शक्ति में किया जाएगा. कार्यशाला के अंतर्गत पीपीटी एवं वीडियो देख एवं समझकर कैदी भाइयों में काफी उत्साह एवं हर्ष देखा गया,अंत में कार्यशाला का समापन शांति पाठ के साथ किया गया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading