रायपुर में होने वाले अग्रवाल समाज के परिचय सम्मेलन को लेकर प्रदेश में मंच के पदाधिकारी कर रहे दौरा, विभिन्न सभाओं में हो रही बैठके, 11- 12 जनवरी को रायपुर में होगा आयोजन

सारंगढ़ के अग्रसेन भवन में परिचय सम्मेलन को लेकर आयोजित बैठक
मंच के संरक्षक कन्हैया अग्रवाल का सारंगढ़ के अग्रसेन भवन में स्वागत करते समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल
डोंगरगढ़ शहर में परिचय सम्मेलन को लेकर आयोजित बैठक

रायपुर में होने वाले अग्रवाल समाज के परिचय सम्मेलन को लेकर प्रदेश में मंच के पदाधिकारी कर रहे दौरा, विभिन्न सभाओं में हो रही बैठके

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच द्वारा 11 एवं 12 जनवरी 2025 को राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री रामस्वरूप दास निरंजन लाल धर्मशाला में आयोजित अग्रवाल समाज के 13 वें अखिल भारतीय एजुकेटेड विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है, विगत दिनों रायपुर में संपन्न प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के पश्चात मंच के पदाधिकारीयो को विभिन्न सभाओं में परिचय सम्मेलन से संबंधित बैठक आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई थी, इसी श्रृंखला में मंच के प्रदेश संरक्षक एवं कार्यक्रम संयोजक कन्हैया अग्रवाल के मार्गदर्शन में मंच के पदाधिकारीयो ने सारंगढ़, सरायपाली, सहित विभिन्न सभाओं का दौरा किया, इस दौरान सारंगढ़ के श्री अग्रसेन भवन में अग्रवाल सभा एवं अग्रसेन सेवा संघ के द्वारा आयोजित बैठक में परिचय सम्मेलन को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई तथा समाज बंधुओ को इस परिचय सम्मेलन में अधिक से अधिक बायोडाटा भरवाने का आग्रह भी किया गया

*वहीं डोंगरगढ़ शहर में भी मंच के स्थानीय अध्यक्ष गणेश नरेड़ी के मार्गदर्शन में अग्रवाल समाज के बंधुओ की एक बैठक आयोजित कर उन्हें परिचय सम्मेलन की जानकारी दी गई तथा बताया गया कि यह एजुकेटेड परिचय सम्मेलन अग्रवाल समाज का राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है,जिसमें अग्रवाल समाज के विवाह योग्य लड़के^ लड़कियां काफी संख्या में सम्मेलन में आते हैं, तथा इस सम्मेलन के अवसर पर परिचय पत्रिका का भी प्रकाशन किया जाएगा

डोंगरगढ़ शहर में परिचय सम्मेलन को लेकर आयोजित बैठक
डोंगरगढ़ शहर में परिचय सम्मेलन को लेकर आयोजित बैठक

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading