राजू हो गए भाजपा के- मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू ने थामा भाजपा का दामन, सदस्यता अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल महामंत्री गोविंद देवांगन ने कराया राजू का भाजपा प्रवेश, राजू ने कहा- भाजपा प्रवेश करने से गौरवान्वित महसूस कर रहा

राजू हो गए भाजपा के- मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू ने थामा भाजपा का दामन, सदस्यता अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल महामंत्री गोविंद देवांगन ने कराया राजू का भाजपा प्रवेश, राजू ने कहा- भाजपा प्रवेश करने से गौरवान्वित महसूस कर रहा kshititech
राजकुमार अग्रवाल राजू को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने नगर मंडल महामंत्री गोविंद देवांगन

मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू ने थामा भाजपा का दामन, सदस्यता अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल महामंत्री गोविंद देवांगन ने कराया राजू का भाजपा प्रवेश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- शक्ति शहर में मारवाड़ी यूवा मंच शक्ति शाखा के पूर्व अध्यक्ष रहे एवं अग्रवाल समाज के युवा तुर्क राजकुमार अग्रवाल राजू ने 15 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया, अवसर था भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा शक्ति नगर मंडल क्षेत्र में चल रहे सदस्यता अभियान का, जिसमें वार्ड क्रमांक-08 हटरी चौक के सदस्यता अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल शक्ति के महामंत्री गोविंद देवांगन ने राजकुमार अग्रवाल राजू को प्राथमिक सदस्यता दिलाकर उन्हें भाजपा प्रवेश कराया, तथा इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के काफी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे एवं राजकुमार अग्रवाल राजू ने भी कहा कि आज वे भारतीय जनता पार्टी में सदस्य बनकर गौरवानित महसूस कर रहे हैं,एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश में विष्णु देव के सुशासन की सरकार एवं केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार ने आज जो काम किए हैं उससे पूरा युवा वर्ग उत्साहित है, ज्ञात हो की राजकुमार अग्रवाल राजू अग्रवाल सभा शक्ति के भी सह सचिव हैं, एवं 3 अक्टूबर 2024 को शक्ति शहर में अग्रवाल समाज का भव्य अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन उनके अध्यक्षयीय नेतृत्व में किया गया था,अग्रवाल सभा शक्ति ने उन्हें श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 2024 का अध्यक्ष बनाया था जिसमें उन्होंने बेहतर ढंग से अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करते हुए इस पूरे जयंती महोत्सव को सफल बनाया तथा शक्ति क्षेत्र में राजकुमार अग्रवाल राजू युवा वर्ग में अपना काफी प्रभाव रखते हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading