पामगढ़ के पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े को मिली भाजपा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी, 6 जनवरी को जांजगीर में संपन्न भाजपा की बैठक में अंबेश के हाथों भाजपा की कमान, पूर्व में जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं अंबेश, अंबेश ने कहा- आने वाले विधानसभा के चुनाव में जिले की तीनों विधानसभाओं में होगा भाजपा का विधायक

पामगढ़ के पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े को मिली भाजपा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी, 6 जनवरी को जांजगीर में संपन्न भाजपा की बैठक में अंबेश के हाथों भाजपा की कमान, पूर्व में जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं अंबेश, अंबेश ने कहा- आने वाले विधानसभा के चुनाव में जिले की तीनों विधानसभाओं में होगा भाजपा का विधायक kshititech
भारतीय जनता पार्टी जांजगीर चांपा जिले के नए अध्यक्ष अंबेश जांगड़े

पामगढ़ के पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े को मिली भाजपा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी, 6 जनवरी को जांजगीर में संपन्न भाजपा की बैठक में अंबेश के हाथों भाजपा की कमान, पूर्व में जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं अंबेश

शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व संसदीय सचिव एवं पामगढ़ के पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन ने जांजगीर चांपा जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है, उपरोक्त घोषणा 6 जनवरी को जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर-चांपा में आयोजित बैठक के दौरान की गई तथा बैठक में अंबेश जांगड़े को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जहां उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया तो वहीं वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भी अंबेश जांगड़े को बधाई देते हुए कहा कि आपके कुशल मार्गदर्शन में जांजगीर चांपा जिले में भाजपा का संगठन और अधिक मजबूत होगा, वहीं अंबेश जांगड़े ने भी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर कहा है कि जांजगीर चांपा जिले में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने तथा तीनों विधानसभा क्षेत्र में आने वाले विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का विधायक बनने के लिए वे कार्य करेंगे तथा जांजगीर चांपा जिला संगठनात्मक दृष्टिकोण से छत्तीसगढ़ प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ सक्रिय जिले के रूप में पूर्व कार्यकाल की भांति आने वाले कार्यकाल में भी अपनी पहचान बना सके इस दिशा में सभी के सहयोग से वह काम करेंगे

ज्ञात हो की अंबेश जांगड़े साल 2013 से 2018 तक तत्कालीन डॉ रमन सिंह की सरकार में पामगढ़ के विधायक निर्वाचित हुए थे तथा उन्हें छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव बनाया गया था क्योंकि जब अंबेश जांगड़े विधायक निर्वाचित हुए उस समय भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जीत दर्ज की थी जिसका तोहफा अंबेश जांगड़े को संसदीय सचिव बनाकर पार्टी ने दिया था तथा अब फिर से पार्टी ने उन पर संगठन की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, तथा अंबेश जांगड़े जांजगीर चांपा जिला के गठन के बाद बनाई गई पहली जिला पंचायत के जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं,तथा वे जांजगीर चांपा जिले में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति वर्ग से एक सक्रिय नेता तथा जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी पहचान रखते हैं