कांग्रेस के पांच पूर्व पार्षदों एवं अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कर दिया नगर पालिका अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल, श्यामसुंदर ने कहा- शक्ति शहर के विकास को और देंगे गति, शहर की जनता के आशीर्वाद से दोबारा मिलेगा सेवा का अवसर, अनेकों संस्थाओं के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद

24 जनवरी को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन दाखिल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- साल 2014 में कांग्रेस की टिकट पर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव जीतने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष,वरिष्ठ पत्रकार, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ शक्ति जिले के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने 24 जनवरी को कांग्रेस पार्टी के पांच पूर्व पार्षदों एवं अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर आगामी 11 फरवरी को होने वाले नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया तथा भले ही अभी कांग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है किंतु श्यामसुंदर अग्रवाल विगत महीनों से निरंतर नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव लड़ने के उत्सुक देखे जा रहे थे, तथा शक्ति नगर पालिका अध्यक्ष की सीट सामान्य होते ही जहां उनके समर्थकों ने उन्हें फिर से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए आग्रह किया

तो वहीं 11 फरवरी को होने वाले नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर श्यामसुंदर अग्रवाल का कहना है कि पूर्व में मुझे शक्ति शहर की जनता ने सेवा करने का अवसर दिया था, तथा साल 2019 में मेरी धर्मपत्नी श्रीमती नेहा अग्रवाल को भी वार्ड क्रमांक- 14 से पार्षद के रूप में जीत दर्ज कर उन्हें सभी पार्षदों के सहयोग से उपाध्यक्ष की की जिम्मेदारी मिली, जिस पर शक्ति नगर के विकास के लिए हमने यथासंभव प्रयास किया तथा अब फिर से मुझे शक्ति शहर की समस्त जनता का आशीर्वाद एवं स्नेह मिलेगा एवं जन सेवक के रूप में मैं पुनः जनता के बीच में इस चुनावी मैदान में रहूंगा वहीं 24 जनवरी को श्यामसुंदर अग्रवाल के नामांकन दाखिले के दौरान जहां उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया तो वहीं श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ नगर पालिका परिषद शक्ति के तीन पूर्व पार्षद वार्ड क्रमांक- 2 से राम सजीवन देवांगन, वार्ड क्रमांक- 13 से गजाधर यादव नान्हू भाचा एवं वार्ड क्रमांक 16 से संतोष सोनी लाला सहित मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल साइ कंप्यूटर, लायंस क्लब शक्ति के पूर्व अध्यक्ष अमित अग्रवाल सूरजभान, श्याम प्रेमी मोनू अग्रवाल एमके इलेक्ट्रिकल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष कमल शर्मा, श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति शक्ति के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल ट्राली, छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन शक्ति जिला इकाई के कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल सहित अनेको समर्थक मौजूद रहे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading