पूर्व विधायक खिलावन ने किया जिला प्रशासन का धन्यवाद- नगरदा में संपन्न हुआ शक्ति जिले का जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर, शिविर में पहुंचे पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू ने कहा -विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार के कार्यों को गति देने में शिविरों की अहम भूमिका, जिले के कलेक्टर टोपनो भी रहे मौजूद, 48 आवेदनों का मौके पर ही हुआ निराकरण

शिविर में उपस्थित अतिथि गण शपथ लेते हुए
शिविर में विभिन्न हितग्राहियों को किया गया चेक वितरण
महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं का भी हुआ क्रियान्वयन

नगरदा में संपन्न हुआ शक्ति जिले का जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर, शिविर में पहुंचे पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू ने कहा -विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार के कार्यों को गति देने में शिविरों की अहम भूमिका, जिले के कलेक्टर टोपनो भी रहे मौजूद, 48 आवेदनों का मौके पर ही हुआ निराकरण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में सक्ती विकासखंड के ग्राम पंचायत नगरदा में आज जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में पहुंचे शक्ति के पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में बिष्णु देव के सुशासन वाली सरकार के कार्यों को शिविर के माध्यम से गति दी जा रही है एवं प्रदेश के आम नागरिकों की समस्याओं का पारित निराकरण करने की दिशा में ये शिविर सहायक बन रहे हैं, तो वहीं सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी इन शिविरों के माध्यम से दी जा रही है, विकासखंड सक्ती अंतर्गत हायर सेकण्ड्री स्कूल नगरदा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 159 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमे 48 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया तथा शेष आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण किया जायेगा। शिविर स्थल पर विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों में संचालित जनहितकारी योजनाओं की बारी-बारी से जानकारी दी गई जिससे आमजन लाभान्वित हुए। इसके साथ ही इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों कर्मचारियों और आमजनों द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत बेटियों के अधिकारों की जागरूकता के लिए शपथ भी लिया गया

शिविर स्थल पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजना आजीविका मिशन अंतर्गत चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश निधि व बैंक ऋण का वितरण किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा शिविर स्थल पर मेडिकल बोर्ड लगाकर आमजन को लाभान्वित किया गयाl इसी तरह महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन, गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि विभाग द्वारा हितग्राहियों को पंप, कीटनाशक दवा वितरण एवं पशुधन विकास विभाग द्वारा दवाई वितरण और उद्यान विभाग द्वारा पौधों का वितरण भी किया गया। इसके साथ ही इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अंतर्गत पौधरोपण भी किया गया l आज नगरदा में आयोजित दूसरे जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए,जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में सभापति कृषि स्थायी समिति श्रीमती विद्या सिदार ने कहा कि आमलोंगों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा हैl शिविर में विभागीय स्टॉल भी लगाये गए है जहाँ विभिन्न योजनाओं से संबंधित लोगों की समस्याओं का निराकरण और योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है l उन्होंने कहा कि कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आमजन की सुविधा के लिए जिले के सभी विकासखंड अंतर्गत विभिन्न चिन्हांकित स्थलों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है l उन्होंने सभी लोंगों से जिला स्तरीय शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने कहा l इसी क्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष सक्ती राजेश राठौर ने कहा की यह शिविर लोंगों के लिए विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के हल के लिए एक अवसर है जहां आमजन अपनी समस्या अपने विकासखंड के नजदीक निर्धारित स्थल पर पहुँचकर रख सकते है l पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू ने कहा की जिला कलेक्टर की उपस्थिति में आज दूसरा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित है l उन्होंने कहा की आमलोंगों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा हैl उन्होंने नगरदा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन करने के लिए धन्यवाद दिया

इसी तरह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने कहा कि जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का उद्देश्य आमलोंगों की समस्या सुनकर उसका तेजी से निराकरण करना है l उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आमजनों से प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निराकरण करने कहा l कार्यक्रम के अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रीती पवार द्वारा आभार व्यक्त किया गया,जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में आज श्रम विभाग, विद्युत विभाग, आदिवासी विकास विभाग,जल संसाधन विभाग, पुलिस विभाग,रेशम विभाग, सहकारिता विभाग, समाज कल्याण विभाग, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, कृषि विभाग, पंचायत विभाग, मछली पालन विभाग, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरक्षण विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मेडिकल बोर्ड, आयुष विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई और विभागीय योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत परियोजना निदेशक बी पी भारद्वाज, एसडीएम सक्ती अरुण सोम, तहसीलदार सक्ती मनमोहन प्रताप सिंह, तहसीलदार श्रीमती सुशीला साहू, तहसीलदार विद्या भूषण साव, जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल, प्रेम लाल पटेल, रामनरेश यादव, अरुण शर्मा, गेंदूराम साहू, हरदयाल पटेल, श्रीमती भुनेश्वरी कंवर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सक्ती, सरपंच, सचिव एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, स्वसहायता समुह की महिलाएं, युवा, बुजुर्ग, महिला, पुरुष सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

शिविर में विभागों के उपस्थित प्रतिनिधि आम जनता की समस्याएं सुनते हुए
शिविर में विभागों के उपस्थित प्रतिनिधि आम जनता की समस्याएं सुनते हुए
जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में उपस्थित जिले के नागरिक
जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में उपस्थित जिले के नागरिक
जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में उपस्थित जिले के नागरिक
नगरदा में संपन्न द्वितीय जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर
नगरदा में संपन्न द्वितीय जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading