फलों की सवामनी, गौ माता के लिए- शक्ति की महिला जागृति शाखा ने असहाय गायों की सेवा करने वाली गौशाला में पहुंचकर लगाई फलों की सवामनी, गौ माता की सेवा सहित सतत देखभाल के लिए भी सहयोग करने का दिया आश्वासन, महिला जागृति शाखा गौ माताओ की सेवा के लिए रहती है सदैव अग्रणी

21 अप्रैल को महिला जागृति शाखा के सदस्य पहुंचे गौशाला में सेवा करने
महिला जागृति शक्ति ने गौशाला में लगाई फलों की सवामनी
21 अप्रैल को महिला जागृति शाखा के सदस्य पहुंचे गौशाला में सेवा करने

शक्ति की महिला जागृति शाखा ने असहाय गायों की सेवा करने वाली गौशाला में पहुंचकर लगाई फलों की सवामनी, गौ माता की सेवा सहित सतत देखभाल के लिए भी सहयोग करने का दिया आश्वासन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-शक्ति शहर की मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा की सदस्यों ने 21 अप्रैल को शक्ति शहर की गौशाला जहां की असहाय एवं दुर्घटना की शिकार निशक्त गौ माताओ की सेवा की जाती है, ऐसी गौशाला में पहुंचकर वहां फलों की सवामनी लगाई,इस अवसर पर महिला जागृति के सदस्यों ने जहां स्वयं गौ माताओ को अपने हाथों से फल खिलाये तो वहीं उन्हें चारा खिलाया एवं रोटी भी खिलाई, इस अवसर पर गौशाला के संचालकों को महिला जागृति शाखा ने साधुवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में असहाय एवं निशक्त गौ माताओ की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का काम है, तथा इस सेवा से जहां हम गौ माताओ को संरक्षण देने की दिशा में भी अपना अहम योगदान दे रहे हैं

तो वहीं इस दौरान महिला जागृति शाखा शक्ति की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती आशा गोयल ने गौशाला में गौ माताओ की सेवा के लिए प्रतिमाह ₹500/-रुपये की सहयोग राशि देने की भी घोषणा की, साथ ही इस अवसर पर गौशाला में जन्मे बछड़े का भी नामकरण महिला जागृति शाखा शक्ति के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया,तथा 21 अप्रैल को गौशाला में सेवा कार्य के लिए पहुंची महिला जागृति शाखा के सदस्यों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ सदस्य श्रीमती आशा गोयल,अध्यक्ष श्रीमती मीनल अग्रवाल, सचिव श्रीमती दीप्ति अभिषेक सराफ,उपाध्यक्ष श्रीमती मीना दिलीप अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा अग्रवाल, श्रीमती रंजना अग्रवाल, श्रीमती रितु अग्रवाल,श्रीमती राखी अग्रवाल, श्रीमती मीनू अग्रवाल, श्रीमती निधि अग्रवाल, श्रीमती सरली अग्रवाल, श्रीमती कृष्णा अग्रवाल, श्रीमती सरिता अग्रवाल सहित काफी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading