पहली बार छत्तीसगढ़ का सराफा संघ हो गया डिजिटल, 17 जुलाई को शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री एवं अतिथियों ने किया पोर्टल एवं क्यू आर कोड लॉन्च, नए अध्यक्ष के रूप में शपथ ली कमल सोनी एवं टीम ने, प्रदेश भर के सैकड़ो सर्राफा व्यवसायी पहुंचे शपथ ग्रहण समारोह में, अतिथियों ने कहा- 100 गुना बढ़ गया छत्तीसगढ़ में सराफे का कारोबार

17 जुलाई को शपथ ग्रहण समारोह में संघ का वेब पोर्टल एवं क्यू आर कोड लॉन्च करते अतिथि
कार्यक्रम के अतिथियों का स्वागत करते सर्राफा संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया अतिथियों ने

पहली बार छत्तीसगढ़ का सराफा संघ हो गया डिजिटल, 17 जुलाई को शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री एवं अतिथियों ने किया पोर्टल एवं क्यू आर कोड लॉन्च, नए अध्यक्ष के रूप में शपथ ली कमल सोनी एवं टीम ने, प्रदेश भर के सैकड़ो सर्राफा व्यवसायी पहुंचे शपथ ग्रहण समारोह में

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-छत्तीसगढ़ प्रदेश में सर्राफा एसोसिएशन के नए चुनाव के बाद अब सराफा एसोसिएशन भी डिजिटल हो चला है,17 जुलाई को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित सर्राफा संघ के शपथ ग्रहण समारोह में आगंतुक अतिथियों ने जहां सराफा एसोसिएशन के स्वयं के वेब पोर्टल एवं क्यू आरकोड को लांच किया, 17 जुलाई को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ सराफा संघ के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था, इस आयोजन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बिलासपुर शहर के विधायक अमर अग्रवाल सहित दिग्गज नेता एवं अतिथि गण शामिल हुए

छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण और आशीर्वाद समारोह रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित था, समारोह मेंएसोशिएशन के वेब पोर्टल और क्यूआर कोड को लॉन्च किया गया।रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक अमर अग्रवाल भी समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। बिलासपुर उच्च न्यायालय में अधिवक्ता और बॉर काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यकारी सदस्य सुनील ओटवानी ने छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष को शपथ दिलाई,छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुख्य अतिथि के रुप में शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एसोशिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो को बधाई दी, इस अवसर परछत्तीसगढ़ सराफा संघ के नए अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि वे व्यापारियों को एकजुट करने का काम करेंगे। सराफा व्यवसाईयों के हितों के संरक्षण के साथ ही समाज सेवा का महती कार्य एसोशिएशन के माध्यम से होगा,अतिथियों ने संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश मेंसराफाव्यवसाय के उत्थान में सरकार हर कदम परएसोशिएशन के साथ खड़ा है।सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सराफा व्यवसाय किसी प्रदेश की प्रगति का द्योतक सराफा व्यवसाय का बढ़ना राज्य की तरक्की का प्रतीक है

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सराफा व्यवसाय किसी प्रदेश की प्रगति का द्योतक है। सराफा व्यवसाय का बढ़ना राज्य की तरक्की का प्रतीक है। पहले एक खास क्षेत्र में सीमित रहने वाले सराफा दुकानों का अब शहर के अलग-अलग क्षेत्रों और बाजारों में विस्तार हो रहा है। पिछले 24 वर्षों में छत्तीसगढ़ में सराफा का व्यवसाय करीब सौ गुना बढ़ा है। समारोह में विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अलग राज्य बनने के बाद यहां की सामाजिक और आर्थिक प्रगति हम सबने देखी है। प्रदेश में सराफा की नई दुकानें तेजी से खुल रही हैं जो बताती है कि यहां के लोगों की खरीदारी की क्षमता लगातार बढ़ रही है। प्रदेश के आर्थिक विकास में योगदान के लिए मैं सराफा व्यापारियों को धन्यवाद देता हूं।

बिलासपुर उच्च न्यायालय में अधिवक्ता और बॉर काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यकारी सदस्य सुनील ओटवानी, छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल सोनी और कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन ने भी समारोह को संबोधित किया। रायपुर सराफा एसोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने स्वागत भाषण दिया। छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित महासचिव प्रकाश गोलछा ने कार्यक्रम में शामिल अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रदेश भर से आए विभिन्न सराफा एसोशिएशन्स के पदाधिकारी और सराफा व्यवसाई समारोह में बड़ी संख्या में शामिल हुए

शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव
शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित अतिथि एवं पदाधिकारी
कार्यक्रम के अतिथियों के साथ सेल्फी लेते सर्राफा संघ के सदस्य
17 जुलाई को रायपुर में संपन्न शपथ ग्रहण समारोह

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading