टेमर के शासकीय पूर्व माध्यमिक बालक प्राथमिक शाला में होगा स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम, वरिष्ठ नागरिक महेत्तर राम पटेल होंगे मुख्य अतिथि, वही अध्यक्षता करेंगे ग्राम पंचायत के सरपंच चंद्र कुमार सोनी, आजादी की वर्षगांठ मनाने आतुर है ग्रामवासी

ग्राम पंचायत टेइमर में स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर होगा आयोजन

टेमर के शासकीय पूर्व माध्यमिक बालक प्राथमिक शाला में होगा स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम, वरिष्ठ नागरिक महेत्तर राम पटेल होंगे मुख्य अतिथि, वही अध्यक्षता करेंगे ग्राम पंचायत के सरपंच चंद्र कुमार सोनी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- पूरे देश में जहां आजादी की वर्षगांठ मनाने के लिए लोगों में देशभक्ति का जुनून देखा जा रहा है ,तो वही शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत टेमर में भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस आयोजन को मध्य रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है, तथा ग्राम पंचायत टेमर के शासकीय पूर्व माध्यमिक बालक प्राथमिक शाला में 15 अगस्त को सुबह 8:00 बजे से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,जिसमें इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत टेमर के वरिष्ठ नागरिक महेत्तर राम पटेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के उपाध्यक्ष पंडित बलराम प्रसाद पांडेय,जनपद पंचायत शक्ति के सदस्य टांकेश्वर कुमार पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सोनी, सुप्रसिद्ध भागवत कथा आचार्य राजेंद्र प्रसाद शर्मा, चैतन्य प्रसाद पटेल,चंद्रिका प्रसाद पटेल एवं ग्राम पंचायत टेमर की उप सरपंच श्रीमती योगिता घनश्याम पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे,इस अवसर पर जहां ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा तो वही ग्रामीणों में भी इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है तथा ग्राम पंचायत टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने भी समस्त नागरिक बंधुओ को स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने का आग्रह किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading