पहले रेन वाटर हार्वेस्टिंग. फिर आगे का निर्माण-वाटर लेवल बनाए रखने प्रत्येक नागरिक वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जरूर बनाएं- हरिवल्लभ अग्रवाल. श्री अग्रवाल ने कहा- मैं अपने निर्माण स्थल पर छह अलग-अलग रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का कर रहा हूं निर्माण

पहले रेन वाटर हार्वेस्टिंग. फिर आगे का निर्माण-वाटर लेवल बनाए रखने प्रत्येक नागरिक वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जरूर बनाएं- हरिवल्लभ अग्रवाल. श्री अग्रवाल ने कहा- मैं अपने निर्माण स्थल पर छह अलग-अलग रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का कर रहा हूं निर्माण kshititech
हरिवल्लभ अग्रवाल द्वारा अपने निर्माण स्थल पर स्थापित किया गया रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
पहले रेन वाटर हार्वेस्टिंग. फिर आगे का निर्माण-वाटर लेवल बनाए रखने प्रत्येक नागरिक वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जरूर बनाएं- हरिवल्लभ अग्रवाल. श्री अग्रवाल ने कहा- मैं अपने निर्माण स्थल पर छह अलग-अलग रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का कर रहा हूं निर्माण kshititech
हरिवल्लभ अग्रवाल द्वारा अपने निर्माण स्थल पर स्थापित किया गया रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

वाटर लेवल बनाए रखने प्रत्येक नागरिक वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जरूर बनाएं- हरिवल्लभ अग्रवाल. श्री अग्रवाल ने कहा- मैं अपने निर्माण स्थल पर छह अलग-अलग रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का कर रहा हूं निर्माण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर के सामाजिक कार्यकर्ता। कांट्रेक्टर एवं बिल्डर हरिवल्लभ अग्रवाल ने वर्तमान समय में वाटर लेवल भूजल स्तर में हो रही लगातार गिरावट को देखते हुए समस्त देशवासियों से अपील की है कि वे कोई भी छोटा- बड़ा निर्माण करते हैं। उसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को जरूर स्थापित करें।आज हमें समय के अनुरूप बारिश के पानी को धरती के नीचे वापस पहुंचाने के लिए स्वयं प्रयास करना होगा। तथा आज जिस तरह से चारों तरफ सीमेंट की पक्की सड़के। घरों के सामने पूरा फर्शीकरण। ग्रामीण इलाकों में हैंडपंपों के किनारे पक्के चबूतरे बना दिए जा रहे हैं। जिसके चलते आज पानी रिचार्ज नहीं हो रहा है। जिसके कारण प्रतिवर्ष भूजल स्तर में भारी गिरावट आ रही है। एवं इस वर्ष 2026 की गर्मी ने तो रिकॉर्ड तोड़ दिए तथा ऐसे- ऐसे स्थानो पर पानी की समस्या देखने को मिली। जहां आज तक कभी पानी की दिक्कत नहीं होती थी। और इसका सबसे बड़ा कारण यही है कि हमें जागरूक होना पड़ेगा तथा कोई हमें बोले या ना बोले हमें स्वयं इस पानी को बचाए रखने के लिए आगे आना होगा। तभी हमें पानी मिल पाएगा। वरना आज हम जो मिडिल ईस्ट खाड़ी युद्ध के चलते तेल के संकट से जूझ रहे हैं तो हमारे भारत देश में भी वह दिन दूर नहीं जब हमारी ऐसी ही लापरवाही के चलते जल संकट से भी हमें जूझना पड़ेगा तथा ईरान और इराक में जैसा कि लोग बोलते हैं कि वहां पानी नहीं है। चारों तरफ सिर्फ तेल ही तेल है ल।वैसे ही हमारे भारत में आने वाले समय में जल दिखेगा ही नहीं एवं हमें जल संकट से गुजरना पड़ेगा। अतः आप जागरूक हो एवं आज ही अपने यहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को जरूर स्थापित करें

हरिवल्लभ अग्रवाल ने एक भेंट वार्ता में बताया कि उनके द्वारा राजधानी रायपुर में कुछ निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं। जहां उन्होंने अपने निर्माण स्थल पर वाटर लेवल बनाए रखने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ते हुए 15 फीट गहरे एवं 5 फीट चौड़े करीब 06 अलग-अलग स्थानो पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण करवाया गया है। तथा उनका कहना है कि इस सिस्टम के स्थापित होने से जहां वाटर लेवल सदैव बना रहेगा तो वहीं हम जितने पानी का उपयोग करते हैं उतना अगर संचय करने की आदत बना लेंगे तो कहीं भी हमें पानी की आवश्यकता नहीं होगी। हमें स्वयं के स्रोतों से ही पानी उपलब्ध होगा। हरि बल्लभ अग्रवाल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के संबंध में यदि कुछ जानकारी लेना चाहे वह सीधा फोन से उनसे बात कर चर्चा कर सकता है एवं सलाह भी ले सकता है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading