पहले दिया शादी का झांसा- फिर बनाए शारीरिक संबंध 4 घंटे के अंदर पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी को किया गया गिरफ्तार

पहले दिया शादी का झांसा- फिर बनाए शारीरिक संबंध 4 घंटे के अंदर पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी को किया गया गिरफ्तार kshititech
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पहले दिया शादी का झांसा- फिर बनाए शारीरिक संबंध 4 घंटे के अंदर पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी को किया गया गिरफ्तार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -थाना डभरा जिला सक्ति
शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाले आरोपी 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार हुआ है।अपराध क्रमांक 190/26 धारा 69 bns के तहत नाम आरोपी अशोक कुमार चौहान पिता माघेरान चौहान उम्र 26 वर्ष साकिन जेलपारा रायगढ़ है।मामले का विवरण – पीड़िता द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी अशोक कुमार चौहान पिता माघेराम चौहान निवासी जेलपारा रायगढ़ के द्वारा दिनांक 27-1-26vसे जान पहचान होने से शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाया तथा शादी करने से इनकार किया गया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 190/26 धारा 69 bns का अपराध पंजीवट कर विवेचना लिया गया मामला गंभीर प्रकृति के होने से कायमी की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया जिस पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डभरा सुमित गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई करने कड़ी निर्देश दिये गये के परिपालन में थाना डभरा प्रभारी के द्वारा महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों को गंभीरता पूर्वक त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश पर की गई कार्यवाही।आज दिनांक 30.05.2026 को चंद्रपुर से प्रकरण के आरोपी अशोक कुमार चौहान को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया तथा बताया कि दिनांक 27-1-26 से लगातार शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना बताया की आरोपी को दिनांक 30-5-26 को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर जेल सक्ती भेजा गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल के नेतृत्व में महिला प्रधान आरक्षक चंद्राकला सोन,प्रधान आरक्षक रमेश चंद्रा आर शैलेंद्र देवांगन, जोगेश राठौर, एकेश्वर चंद्र का विशेष योगदान रहा।

प्रातिक्रिया दे