तमिलनाडु की राजनीति को लेकर फिल्म स्टार कमल हसन ने कहीं बड़ी बात कहा- टीबीके को राज्यपाल द्वारा आमंत्रित नहीं करना जनादेश का बड़ा अपमान. बहुमत राज भवन में नहीं बल्कि साबित होता है विधानसभा में



तमिलनाडु की राजनीति को लेकर फिल्म स्टार कमल हसन ने कहीं बड़ी बात कहा- टीबीके को राज्यपाल द्वारा आमंत्रित नहीं करना जनादेश का बड़ा अपमान. बहुमत राज भवन में नहीं बल्कि साबित होता है विधानसभा में
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -तमिलनाडु की राजनीति में जनता की आंखों के सितारे बन टीवीके प्रमुख विजय कुमार को 108 विधायकों का समर्थन होने के बावजूद राज भवन द्वारा आमंत्रित नहीं किए जाने से राजनीति गर्मा गई है। तथा टीवीके प्रमुख विजय कुमार जहां दो बार राज भवन जाकर वापस आ चुके हैं। तो वहीं राज्यपाल का कहना है कि 118 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी लावे तभी आगे की प्रक्रिया होगी। इस राजनीतिक ऊहापोह की स्थिति में प्रसिद्ध फिल्म स्टार कमल हसन ने इस पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि Vijay के नेतृत्व वाली ‘TVK’ ने 108 सीटें जीती हैं। उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित न करना, तमिलनाडु की जनता के जनादेश का अपमान करने जैसा होगा। 233 चुने हुए सदस्य अभी तक अपनी शपथ नहीं ले पाए हैं। यह राज्य का अपमान है; यह लोकतंत्र को पहुँचाया गया नुकसान है। एस.आर. बोम्मई मामले में, सुप्रीम कोर्ट ने साफ तौर पर कहा है, “बहुमत विधानसभा में साबित होना चाहिए, न कि राजभवन में।” मैं जो कह रहा हूँ, वह कोई पार्टी-राजनीति नहीं है। यह एक भारतीय नागरिक की नीतिगत आवाज़ है। तमिलनाडु की जनता के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए।’






