किसान होंगे दीपावली से पहले मालामाल-शक्ति जिले के किसानों को कल 30 अक्टूबर को मिलेगी पीएम किसान सम्मन निधि की 24वीं किश्त. पीएम किसान उत्सव के रूप में मनाएंगे जिले के किसान. उपसंचालक कृषि शक्ति ने दी जानकारी. शक्ति जिले में 17 करोड रुपए किसानों के खाते में होंगे ट्रांसफर




शक्ति जिले के किसानों को कल 30 अक्टूबर को मिलेगी पीएम किसान सम्मन निधि की 24वीं किश्त. पीएम किसान उत्सव के रूप में मनाएंगे जिले के किसान. उपसंचालक कृषि शक्ति ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति जिले के किसानों को कल 30 अक्टूबर को बड़ी सौगात मिलने वाली है। शक्ति जिले के कृषि उप संचालक में जानकारी देते हुए बताया कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा फरवरी 2019 में शुरु की गई पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है। जिसका उद्देश्य पात्र भूमिधारक किसानों को उनके आधार लिंक्ड और सक्रिय बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से हर वर्ष 6000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। अब तक 23 वीं किस्तों के माध्यम से पात्र किसान परिवारों को 17.08 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है।माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24 वीं किस्त की राशि पात्र लाभार्थियों को दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा जारी की जायेगी एवं कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्त के माध्यम से किया जायेगा। इस अवसर पर जिले में डीबीटी के माध्यम से 85450 पात्र किसानों के बैंक खातों में 17.09 लाख करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की जाएगी। 30 अक्टूबर 2026 को ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ के रुप में मनाये जाने के लिये भारत सरकार द्वारा लेख किया गया है। ‘पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी का कार्यक्रम का प्रसारण होगा। जिला स्तर, विकासखण्ड स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर समस्त ग्रामवासियों को माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से दिखाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासियों से उपस्थित रहने की अपील की गई है।





