बाराद्वार शहर में हुआ गढ़ प्रतियोगिता एवं सुनील सोनी नाइट का भव्य आयोजन.सांसद.पूर्व विधायक.एसपी साहब। जिला पंचायत सीईओ। नगर पंचायत अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष सहित जिला पंचायत सभापति रहे मौजूद. कार्यक्रम देखने हजारों की संख्या में पहुंचे लोग






बाराद्वार शहर में हुआ गढ़ प्रतियोगिता एवं सुनील सोनी नाइट का भव्य आयोजन.सांसद.पूर्व विधायक.एसपी साहब। जिला पंचायत सीईओ। नगर पंचायत अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष सहित जिला पंचायत सभापति रहे मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -नगर पंचायत नया बाराद्वार में गढ़ प्रतियोगिता एवं सुनील सोनी नाइट का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के अधिनियम में जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े। शक्ति जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर।जिलाl पंचायत शक्ति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन। शक्ति विधानसभा के पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू ल।जिला पंचायत शक्ति के सभापति आयुष शर्मा। नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे।उपाध्यक्ष जितेश शर्मा। सांसद प्रतिनिधि अमित कलानौरिया। समाजसेवी विजय डालमिया बिज्जू सहित नगर पंचायत के पार्षद एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनोनीत एल्डरमेन सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।इस अवसर पर जहां पूजा अर्चना कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तो वहीं आगंतुक अतिथियों ने भी नगर पंचायत क्षेत्र में हो रहे इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए सभी को दशहरे पर्व की शुभकामनाएं भी दी तथा सुनील सोनी नाइट कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बहुत ही सुंदर गीतों के साथ उन्होंने लोगों को घंटे तक बांधे रखा तथा हजारों की संख्या में शहर सहित आसपास के क्षेत्र के लोग इस कार्यक्रम को देखने एवं सुनने के लिए मौजूद थे। अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुक अतिथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया






