13 मार्च को शक्ति जिले के किसान होंगे मालामाल-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त होगी जारी, उप संचालक कृषि शक्ति ने दी जानकारी, किसान अपने खातों को रखें दुरुस्त

13 मार्च को शक्ति जिले के किसान होंगे मालामाल-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त होगी जारी, उप संचालक कृषि शक्ति ने दी जानकारी, किसान अपने खातों को रखें दुरुस्त kshititech

13 मार्च को शक्ति जिले के किसान होंगे मालामाल-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त होगी जारी, उप संचालक कृषि शक्ति ने दी जानकारी, किसान अपने खातों को रखें दुरुस्त

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फरवरी 2019 में शुरु की गई पीएम-किसान योजना भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है। जो पात्र भूमिधारक किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। अब तक 21 वीं किस्तों के माध्यम से पात्र किसान परिवारों को 4.09 लाख करोड रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। उपरोक्त जानकारी देते हुए उपसंचालक कृषि जिला शक्ति ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त को पात्र लाभर्थियों को 13 मार्च 2026 जारी करने की कृपापूर्वक सहमति दी है। किसानों को योजना का लाभ लेने कि लिए पात्रता मापदंड (ईकेवाईसी, आधार सिंडिंग, लैड सिंडिंग एवं फार्मर आई-डी) सही होना अनिवार्य है। जिले के समस्त किसानों को सुचित किया जाता है कि यदि आपने अभी तक ईकेवाईसी, आधार सिंडिंग, लैड सिंडिंग एवं फार्मर आई-डी नहीं बनवाई है तो जल्द ही पंजीयन करा लें ताकि आपको सरकारी लाभ प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की बाधा का सामना न करना पडे एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ आपके खाते में हस्तांतरित की जा सके। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत ईकेवाईसी, आधार सिंडिंग तथा लैड सिंडिंग एवं एग्रीस्टैक फार्मर आई-डी से जुड़ी जानकारी के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, विकासखण्ड कार्यालय या नजदीकी CSC से सम्पर्क कर सकते है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading