शक्ति की महिला जागृति शाखा की अनुकरणीय पहल- डॉक्टर्स डे के मौके पर डॉक्टर राजेश अग्रवाल,डॉ राहुल अग्रवाल सहित चार्टर्ड अकाउंटेंट श्रीमती हर्षा अग्रवाल को किया सम्मानित, महिला जागृति अध्यक्ष मीनल ने कहा-ऐसी महान हस्तियों के सम्मान से शाखा को भी है गर्व

महिला जागृति शाखा शक्ति द्वारा डॉक्टर राजेश अग्रवाल एवं उनके सुपुत्र डॉक्टर राहुल अग्रवाल का सम्मान करते हुए
महिला जागृति शाखा शक्ति ने चार्टर्ड अकाउंटेंट श्रीमती हर्षा अग्रवाल का किया सम्मान

शक्ति की महिला जागृति शाखा की अनुकरणीय पहल- डॉक्टर्स डे के मौके पर डॉक्टर राजेश अग्रवाल,डॉ राहुल अग्रवाल सहित चार्टर्ड अकाउंटेंट श्रीमती हर्षा अग्रवाल को किया सम्मानित, महिला जागृति अध्यक्ष मीनल ने कहा-ऐसी महान हस्तियों के सम्मान से शाखा को भी है गर्व

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- 1 जुलाई को डॉक्टर डे के मौके पर शक्ति शहर की मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा द्वारा शहर के प्रतिष्ठित हरी हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर राजेश अग्रवाल एवं छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य विभाग शक्ति में पदस्थ डॉक्टर राहुल अग्रवाल का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह तथा गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया तथा उन्हें डॉक्टर डे की शुभकामनाएं दी, इस अवसर पर महिला जागृति शाखा शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती मीनल अंकित अग्रवाल एवं श्रीमती आशा गोयल सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे, इसके पश्चात महिला जागृति शाखा शक्ति के सदस्यों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट श्रीमती हर्षा अग्रवाल के निवास पहुंचकर उनका भी CA डे के मौके पर स्वागत सम्मान किया तथा उन्हें सीए डे की बधाई एवं शुभकामनाएं दी, इस दौरान अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती उषा अग्रवाल भी मौजूद थी, सम्मान के दौरान मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती उषा अग्रवाल ने कहा कि यह हम सभी के लिए एक गौरवशाली क्षण है, कि हमें ऐसी महान हस्तियों को सम्मानित करने का अवसर मिल रहा है, जो की विभिन्न माध्यमों से राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं, एवं हम सभी उनके उज्जवल एवं सुनहरे भविष्य की मंगल कामना करते हैं, वहीं महिला जागृति शाखा शक्ति के इस सम्मान से अभिभूत चिकित्सक एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट ने भी पूरी शाखा के सदस्यों का आभार व्यक्त किया

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading