छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

अवैध महुआ शराब की फैक्ट्री पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी वृत्त डभरा कर रहा लगातार कार्रवाई, अनेकों क्विंटल महुआ लहान एवं महुआ शराब जप्त, मालखरौदा वृत्त प्रभारी कोमल सिंह सिदार भी हैं कार्रवाई को लेकर सजग

अवैध महुआ शराब की फैक्ट्री पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी वृत्त डभरा कर रहा लगातार कार्रवाई, अनेकों क्विंटल महुआ लहान एवं महुआ शराब जप्त, मालखरौदा वृत्त प्रभारी कोमल सिंह सिदार भी हैं कार्रवाई को लेकर सजग kshititech
शक्ति जिले में आबकारी विभाग की अवैध महुआ शराब एवं महुआ लहान को लेकर कार्रवाई
अवैध महुआ शराब की फैक्ट्री पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी वृत्त डभरा कर रहा लगातार कार्रवाई, अनेकों क्विंटल महुआ लहान एवं महुआ शराब जप्त, मालखरौदा वृत्त प्रभारी कोमल सिंह सिदार भी हैं कार्रवाई को लेकर सजग kshititech
शक्ति जिले में आबकारी विभाग की अवैध महुआ शराब एवं महुआ लहान को लेकर कार्रवाई

अवैध महुआ शराब की फैक्ट्री पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी वृत्त डभरा कर रहा लगातार कार्रवाई, अनेकों क्विंटल महुआ लहान एवं महुआ शराब जप्त

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-आबकारी वृत्त डभरा में अवैध महुआ शराब फैक्ट्री पर कार्यवाही की है,सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार एवं  उपा. आब. स.उ.द. बिलासपुर नोहर सिंह ठाकुर व प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी नितिन शुक्ला के विशेष मार्गदर्शन में  जिला-सक्ती में आबकारी विभाग की अवैध शराब भंडारण के चिन्हांकित स्थलों पर  दबिश की कार्यवाही की गई,दिनांक 27.10.2024 को वृत्त डभरा में जिले की संयुक्त आबकारी टीम के द्वारा ग्राम धुरकोट में हरिकिशन टंडन पिता एकादशी टंडन के कब्जे से 17 लीटर महुआ शराब बरामद की गई,वहीं ग्राम मेढ़ापाली निवासी मनोज सोने पिता महेत्तर सोने* द्वारा अपने घर के एक कमरे में अवैध महुआ शराब की फैक्ट्री चलायी जा रही थी,आबकारी विभाग की टीम ने जब उक्त कमरे को खुलवाया तब वहां 38 प्लास्टिक डिब्बों प्रत्येक में भरा 20-20 किलो महुआ लाहन,6 प्लास्टिक बोरियों में 20-20 किलो कुल 880 किलो महुआ लाहन जिससे दीपावली पर्व पर भारी मात्रा में महुआ शराब बनाकर बेचने की तैयारी थी। इसके साथ उसी कमरे में छिपा कर रखा गया ग्राहकों को बेचने के लिए 5 जरीकेनों में भरा कुल 17 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया,आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क,च 34(2)59क के तहत प्रकरण कायम किया गया । आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया,उक्त कार्यवाही मंडल डभरा प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में वृत्त डभरा प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक लखनलाल ओसले द्वारा की गई। उक्त कार्यवाही में संयुक्त आबकारी टीम में वृत्त मालखरौदा प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक कोमल प्रसाद सिदार, प्रधान आब आर पित्रुस मिंज, आबकारी आरक्षक संजू भगत ,आबकारी स्टाफ परसराम कहरा , कमलेश यादव एवं अन्य स्टाफ का योगदान रहा

Back to top button