तपती धूप में भी जीएम साहब ने सुनी लोगों की समस्याएं-शक्ति रेलवे स्टेशन में रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश का हुआ आगमन- अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल सहित अनेको लोगों ने रेल यात्री सुविधाओं की करी मांग. जीएम साहब ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण. बड़े सहज सरल एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी हैं बिलासपुर जोन के जीएम साहब

तपती धूप में भी जीएम साहब ने सुनी लोगों की समस्याएं-शक्ति रेलवे स्टेशन में रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश का हुआ आगमन- अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल सहित अनेको लोगों ने रेल यात्री सुविधाओं की करी मांग. जीएम साहब ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण. बड़े सहज सरल एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी हैं बिलासपुर जोन के जीएम साहब kshititech
रेलवे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश से शक्ति रेलवे स्टेशन में मुलाकात करते जन प्रतिनिधि

तपती धूप में भी जीएम साहब ने सुनी लोगों की समस्याएं-शक्ति रेलवे स्टेशन में रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश का हुआ आगमन- अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल सहित अनेको लोगों ने रेल यात्री सुविधाओं की करी मांग. जीएम साहब ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -1 अक्टूबर को रेलवे जोन प्रबंधक तरुण प्रकाश का विशेष सैलून शक्ति रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचा जहां रेलवे के 100 अधिकारियों के साथ महाप्रबंधक महोदय ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए तकनीकी रूप से अधिकारियों से चर्चा की इस दौरान समाजसेवी अमर लाल अग्रवाल ठेकेदार एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने रेलवे महाप्रबंधक से मिलकर शक्ति रेलवे स्टेशन में लिफ्ट। अंडरग्राउंड ब्रिज। यात्री ट्रेनों के स्टॉपेज। वेटिंग हॉल सहित विभिन्न मांगों का ज्ञापन दिया तथा विस्तार पूर्वक महाप्रबंधक महोदय से चर्चा भी की जिस पर महाप्रबंधक महोदय ने शीघ्र ही इस संबंध में पहल का आश्वासन भी दिया तथा इस दौरान रेलवे महाप्रबंधक से विभिन्न कर्मचारी संगठनों जनप्रतिनिधियों ने भी मुलाकात की तथा जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार ने भी मुलाकात कर रेलवे महाप्रबंधक को ज्ञापन दिया तो वहीं कोरबा से बिलासपुर रायगढ़ एवं बिलासपुर से रायगढ़ नई लोकल ट्रेन चलाने की भी मांग की गई साथ ही कर्मचारियों ने कहा कि आज बिलासपुर से रायगढ़ तक के लिए पर्याप्त यात्री ट्रेन नहीं है।एवं यात्री ट्रेनों की सुविधाओं में बढ़ोतरी करनी चाहिए तो वही सोंठी अंडरग्राउंड रेलवे ब्रिज को लेकर भी ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया तथा मांग की इस दौरान काफी संख्या में रेलवे के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे तो वहीं महाप्रबंधक महोदय ने रेलवे स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र का निरीक्षण भी किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए इसके पश्चात हुए सीधे खरसिया के लिए रवाना हो गए। तथा रेलवे महाप्रबंधक से शक्ति जिले के राइस मिलर दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा बाराद्वार। पवन गोयल एवं राधेश्याम अग्रवाल ने भी मुलाकात करते हुए उनका शक्ति क्षेत्र में स्वागत अभिनंदन भी किया

सक्ती रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं की दिशा में निम्नांकित मांगों पर आवश्यक पहल करने बाबत् का ज्ञापन

आज 1 अक्टूबर 2026 को आपके निरीक्षण के दौरान शक्ति आगमन पर हम सभी आपका हार्दिक अभिनंदन करते हैं एवं स्वागत करते हैं. आपके कुशल मार्गदर्शन में बिलासपुर जोन में लगातार रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में पहल हो रही है. जिसके लिए हम सभी आपका आभार व्यक्त करते हैं।सादर निवेदन है की शक्ति रेलवे स्टेशन जिला मुख्यालय शक्ति का प्रमुख रेलवे स्टेशन है। जहां तीन विधानसभा क्षेत्र की शक्ति, जैजैपुर एवं चंद्रपुर के नागरिक यहां से गंतव्य के लिए अपनी यात्रा प्रारंभ करते हैं, तथा शक्ति रेलवे स्टेशन में वर्तमान स्थिति को देखते हुए रेल यात्री सुविधाओं की दिशा में विस्तार की आवश्यकता है। जिसके लिए आपसे आग्रह है कि सकारात्मक पहल करें –

01- शक्ति रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक एवं प्लेटफार्म नंबर दो में आवश्यकता अनुसार यात्री शैड का नया निर्माण किया जाए।

02- प्लेटफार्म नंबर एक में ओपन लॉन्ज यात्रियों के बैठने के लिए स्थापित किया जाए।

03-

प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्री प्रतीक्षालय वातानुकूलित का निर्माण किया जाए।

04- शक्ति रेलवे स्टेशन में हावड़ा-अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस का ठहराव दिया जाए।

05- शक्ति रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधाओं के लिए नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाए

06-शक्ति रेलवे स्टेशन में टेमर एवं सोंठी आर ओ बी का निर्माण यथाशीघ्र प्रारंभ कर इसे पूर्ण कराया जाए।

07-शक्ति रेलवे स्टेशन से लगकर अंडरग्राउंड ब्रिज का निर्माण किया जाए तथा यह अंडर ग्राउंड ब्रिज शक्ति के नाका चौक से सिंघनसरा रोड की ओर बनाया जाना उचित होगा।

08-शक्ति रेलवे स्टेशन के आरक्षित टिकट काउंटर में आरक्षित टिकट बुकिंग का समय पूर्व की भांति रात्रि 10.00 बजे तक किया जाए।

09-शक्ति रेलवे स्टेशन में कुलियों की कोई व्यवस्था नहीं है। रेलवे द्वारा स्थाई कुली की व्यवस्था की जाए।

10-शक्ति रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर 1 से प्लेटफार्म नंबर दो में जाने के लिए रेल पटरियों के बीच लेवल किया जाए। जिससे बुजुर्ग एवं निशक्त रेल यात्रियों को ई गाड़ी की सुविधा मिल सके।

11-शक्ति रेलवे स्टेशन के बाहर मुख्य प्रवेश द्वार को सौंदर्गीकरण किया जाए।

12-
शक्ति रेलवे स्टेशन को अमृत रेलवे स्टेशन के रूप में शामिल किया जाए।

13-शक्ति रेलवे स्टेशन के वार्ड नंबर 18 की ओर एक अतिरिक्त टिकट बुकिंग काउंटर की स्थापना की जाए।

14-बिलासपुर से रायगढ़ एवं कोरबा से रायगढ़ तक नई मेमू लोकल ट्रेन चलाई जाए जिससे आने-जाने की लोगों को सुविधा मिले

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading