जीवनसाथी चुनने दिखा उत्साह- चौरसिया समाज के विवाह योग्य बच्चों का हुआ वैवाहिक परिचय सम्मेलन, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पहुंच कर दिया आशीर्वाद, 2000 की संख्या में समाज बंधु रहे मौजूद, चौरसिया वेलफेयर सोसाइटी ने की थी पहल, परिचय सम्मेलन की व्यवस्था को आज सर्व समाज ने किया है स्वीकार

चौरसिया समाज के रायपुर में आयोजित परिचय सम्मेलन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं अन्य अतिथि गण

चौरसिया समाज के विवाह योग्य बच्चों का हुआ वैवाहिक परिचय सम्मेलन, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पहुंच कर दिया आशीर्वाद, 2000 की संख्या में समाज बंधु रहे मौजूद, चौरसिया वेलफेयर सोसाइटी ने की थी पहल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- वर्तमान समय में विवाह योग्य बच्चों के लिए उचित जीवनसाथी चयन करने के लिए वैवाहिक परिचय सम्मेलन एक सशक्त माध्यम बनते जा रहे हैं, तथा सर्व समाज में आज जहां परिचय सम्मेलन की व्यवस्था को लोगों ने स्वीकार किया है, तो वहीं ऐसे परिचय सम्मेलनों के आयोजन से अभिभावकों को अपने बच्चों के लिए संबंध तय करने की दिशा में जहां सुविधा होती है, तो वहीं वर्तमान समय में मैरिज ब्यूरो की बढ़ती अधिकता तथा मैरिज ब्यूरो द्वारा विवाह संबंध के लिए ली जाने वाली मोटी रकम से भी ऐसे परिचय सम्मेलनों के आयोजन से काफी राहत मिल रही है,इसी श्रृंखला में 15 अप्रैल को चौरसिया वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा युवक- युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन सालासर बालाजी धाम रायपुर में आयोजित किया गया, इस आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से भी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

इस कार्यक्रम की मुख्य अध्यक्षता रमेश लक्खू लाल चौरसिया के द्वारा किया गया और मुख्य अतिथि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक पुरंदर मिश्रा के द्वारा की गई,संसद ब्रजमोहन अग्रवाल ने समाज के लोगों को गरीबों और असहाय परिवार की शिक्षा और समाज को जागरूक करते हुए समाज को सभी धार्मिक कार्यों में आगे रहने के लिए कहा,सभी विधायक और सांसद ने कार्यक्रम में पहुंचकर समाज के सभी युवक युवतियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया,आयोजन के दौरान लगभग 2000 की संख्या में चौरसिया समाज के बंधु एकत्रित हुए और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया, तथा कार्यक्रम में पहुंचे अभिभावकों ने भी बताया कि समाज द्वारा आयोजित किया गया यह परिचय सम्मेलन उनके बच्चों के लिए संबंध तय करने की दिशा में एक अच्छा प्रयास है, तथा वे आयोजन समिति के सभी सदस्यों को इस पहल के लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading