एलन मस्क बने इतिहास के सबसे ख़रबपति. 95 लाख करोड़ पहुंची एलेन की संपत्ति


एलन मस्क बने इतिहास के सबसे ख़रबपति. 95 लाख करोड़ पहुंची एलेन की संपत्ति
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -एलन मस्क इतिहास के सबसे बड़े खरबपति बन गए हैं।ये कोई कहानी नहीं, बिल्कुल सच है! एलन मस्क की कुल संपत्ति ₹95 लाख करोड़ के पार पहुंच चुकी है। ये दौलत इतनी अगाध है कि दुनिया के कई छोटे-बड़े देशों की कुल GDP (अर्थव्यवस्था) को मिला दें, तो भी मस्क अकेले उन पर भारी पड़ेंगे! इस दिमाग हिला देने वाले गणित को समझिएअगर मस्क पानी की तरह पैसा बहाना शुरू करें और हर दिन ₹229 करोड़ भी खर्च करें… तो भी उनकी इस पूरी संपत्ति को खत्म होने में 114 साल का लंबा वक्त लग जाएगा! यानी पीढ़ियां बीत जाएंगी, लेकिन पैसा खत्म नहीं होगा।और एक हम हैं जो वीकेंड आते-आते बजट का हिसाब लगाने लगते हैं!

