चुनावी कार्यशाला- मंडल के चुनाव प्रभारी अमर सुल्तानिया पहुंचे बलौदा -पार्टी पदाधिकारीयो से संगठन चुनाव को लेकर करी चर्चा, बूथ स्तर के चुनाव को लेकर भी बनी कार्ययोजना,अमर ने कहा- विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है भाजपा

चुनावी कार्यशाला- मंडल के चुनाव प्रभारी अमर सुल्तानिया पहुंचे बलौदा -पार्टी पदाधिकारीयो से संगठन चुनाव को लेकर करी चर्चा, बूथ स्तर के चुनाव को लेकर भी बनी कार्ययोजना,अमर ने कहा- विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है भाजपा kshititech
कार्यशाला को संबोधित करते जिला भाजपा उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया
चुनावी कार्यशाला- मंडल के चुनाव प्रभारी अमर सुल्तानिया पहुंचे बलौदा -पार्टी पदाधिकारीयो से संगठन चुनाव को लेकर करी चर्चा, बूथ स्तर के चुनाव को लेकर भी बनी कार्ययोजना,अमर ने कहा- विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है भाजपा kshititech
भाजपा बलौदा मंडल में संगठन चुनाव को लेकर आयोजित कार्यशाला
चुनावी कार्यशाला- मंडल के चुनाव प्रभारी अमर सुल्तानिया पहुंचे बलौदा -पार्टी पदाधिकारीयो से संगठन चुनाव को लेकर करी चर्चा, बूथ स्तर के चुनाव को लेकर भी बनी कार्ययोजना,अमर ने कहा- विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है भाजपा kshititech
भाजपा बलौदा मंडल में संगठन चुनाव को लेकर आयोजित कार्यशाला

चुनावी कार्यशाला- मंडल के चुनाव प्रभारी अमर सुल्तानिया पहुंचे बलौदा -पार्टी पदाधिकारीयो से संगठन चुनाव को लेकर करी चर्चा, बूथ स्तर के चुनाव को लेकर भी बनी कार्ययोजना,अमर ने कहा- विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है भाजपा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव को लेकर बलौदा मंडल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य रूप से संगठन पर्व 2024 के चुनाव को लेकर चर्चा हुई जिसमें मंडल के चुनाव प्रभारी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं जिला सदस्यता अभियान संयोजक अमर सुल्तानिया मौजूद रहे। इस दौरान आने वाले दिनों में होने वाले बूथ स्तरीय चुनाव की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर मौजूद भाजपा पदाधिकारियों और सदस्यों को संबोधित करते हुए चुनाव प्रभारी अमर सुल्तानिया ने बूथ स्तरीय चुनाव की रणनीति के बारे में रायशुमारी की उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में सभी बूथों में जाकर प्रमुखों द्वारा चुनाव कराया जाएगा। हर बूथ में 25 लोगों की टीम बनाई जाएगी। चुनाव में 33 प्रतिशत महिलाओें का स्थान सुनिश्चित रहेगा। इसके साथ ही चुनाव से संबंधित सभी पहलुआंे पर विस्तार से चुनाव प्रभारी अमर सुल्तानिया ने चर्चा की। इसके साथ ही संगठन पर्व सदस्यता अभियान के विषय में भी उपस्थित सदस्यों से चर्चा की गई।

इस दौरान अमर सुल्तानिया ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी और बूथ चुनाव भाजपा के रीढ़ है। इस दौरान उन्होंने सर्वसम्मति से मंडल पदाधिकारियों के गठन पर जोर दिया,अमर सुल्तानिया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विविध जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही है जिनका लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच रहा है लोगो का सुधरता जीवन स्तर इस बात का प्रमाण है। आगे उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनना केवल राजनितिक जुड़ाव नही है बल्कि एक विचारधारा है, जिसके द्वारा प्रत्येक नागरिक अपने परिवार, समाज और राष्ट्रसेवा को नई ऊचांईयों तक पहुचाने सक्रिय योगदान दे सकता है। बलौदा मंडल चुनाव प्रभारी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं जिला सदस्यता अभियान संयोजक अमर सुल्तानिया ने वरिष्ठजनों के सलाह से संगठन के निर्वाचन कार्यक्रम को सम्पन्न करने की अपील की,बैठक के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया, मुकेश भोपालपुरिया, मंडल अध्यक्ष एस. कुमार देवांगन, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेन्द्र दुबे, मणिकांत अग्रवाल, ओंकार सिंह, हेमंत कटकवार, दुर्गा रजक, सतीश यादव, नरेन्द्र ताम्रकार, प्रेमसागर पटेल, दुर्गेश स्वर्णकार, उमाशंकर श्रीवास, अनिल हरवंश, अजय कटकवार, पुरूषोत्तम यादव, मनोज यादव, नरेन्द्र मित्तल, ओमप्रकाश सारथी, निलेश गुप्ता, कमलेश सोनी, रविवचन रात्रे, प्रमोद प्रजापति, लक्ष्मीकांत रात्रे, योगेश गोयल, मुकेश वर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहें

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading