नहीं रहे शक्ति के जे एल एन डी कॉलेज के पूर्व प्राध्यापक डॉक्टर एस सी चौबे, 27 अगस्त को गृह निवास बिलासपुर में होगा अंतिम संस्कार, जेएलएनडी परिवार ने दी श्रद्धांजलि, प्राचार्य डॉक्टर शालू पाहवा ने उनके निधन को महाविद्यालय के लिए बताया क्षति

प्रोफेसर डॉक्टर एस सी चौबे बिलासपुर
डॉ. चौबे के निधन पर शक्ति के जे एल एन डी महाविद्यालय परिवार ने दी श्रद्धांजलि

नहीं रहे शक्ति के जे एल एन डी कॉलेज के पूर्व प्राध्यापक डॉक्टर एस सी चौबे, 27 अगस्त को गृह निवास बिलासपुर में होगा अंतिम संस्कार, जेएलएनडी परिवार ने दी श्रद्धांजलि, प्राचार्य डॉक्टर शालू पाहवा ने उनके निधन को महाविद्यालय के लिए बताया क्षति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से शक्ति अंचल के प्रतिष्ठित इकलौते जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के लगभग 40 वर्षों तक सेवाएं देने वाले प्राध्यापक डॉक्टर श्यामा चरण चौबे का 26 अगस्त को 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, प्रोफेसर चौबे की अंतिम संस्कार 27 अगस्त को प्रातः 11:00 बिलासपुर के भारतीय नगर मुक्तिधाम में होंगा

शक्ति नगर के प्रतिष्ठित महाविद्यालय जेएलएन डिग्री कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राध्यापक तथा अर्थशास्त्र विभाग के स्नातकोत्तर विभागiध्यक्ष प्रोफेसर श्याम चरण चौबे जी का दिनांक 26 अगस्त 2024 को दोपहर 3:00 बजे बिलासपुर में 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया, प्रोफेसर चौबे जी का जन्म 27 जुलाई 1935 में हुआ था,वे 40 वर्ष की दीर्घ सेवा के पश्चात वर्ष 1995 में सेवानिवृत हुए थे,प्रोफेसर चौबे श्रीमती तारिणी चौबे के पति तथा डीपी विप्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक निधीश चौबे के पिता थे, तथा श्रीमती स्मृति चौबे के ससुर थे, शक्ति शिक्षण समिति तथा महाविद्यालय परिवार ने इस संकट की घड़ी में अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी है,महाविद्यालय की वर्तमान प्राचार्य डॉक्टर श्रीमती शालू पाहवा ने इस दुखद घड़ी में अपनी संवेदना और श्रद्धांजलि अर्पित की है, तथा महाविद्यालय परिवार की क्षति बताया है

ज्ञात हो की डॉक्टर श्यामा चरण चौबे महाविद्यालय ने एक प्रतिष्ठित प्रत्यापक के रूप में चार दशक तक लंबी सेवाएं दी,तथा उनकी लोकप्रियता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि वे अपने महाविद्यालय के विद्यार्थियों के बीच काफी लोकप्रिय थे, एवं वे पिछले कुछ वर्षों से अस्वस्थ होने के कारण बिलासपुर में रह रहे थे एवं शक्ति शहर में उनका निवास जेएलएनडी कॉलेज के ठीक सामने था एवं विगत कुछ वर्षों से वे साहित्य के क्षेत्र में भी काफी लोकप्रिय थे, तथा विगत महीनो उनकी स्वरचित एक पुस्तक का भी विमोचन हुआ था, तथा उनके निधन से जहां पूरे शक्ति आंचल में शोक की लहर है, तो वहीं वे अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से शक्ति रियासत के भी एक पारिवारिक सदस्य के रूप में जाने जाते थे, एवं शक्ति के राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह से उनका गहरा नाता था एवं बीच-बीच में राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह स्वयं उनसे मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाने पहुंच जाते थे, उनके निधन पर 27 अगस्त को होने वाले अंतिम संस्कार में महाविद्यालय के की प्राचार्य डॉक्टर श्रीमती शालू पाहवा एवं प्राध्यापक डॉक्टर देवेंद्र शुक्ला शामिल होंगे एवं डॉ एस सी चौबे शक्ति शिक्षण समिति के भी सदस्य थे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading