करें योग-रहे निरोग,बिलासपुर के रोटरी क्लब मिडटाउन एवं रोटरी बिलासपुर क्वींस द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग सत्र का किया गया आयोजन, शहर के 36 सिटी मॉल में संपन्न हुआ आयोजन, योग की विभिन्न क्रियायो पर दी आगंतुक योग प्रशिक्षको ने दी जानकारी

करें योग-रहे निरोग,बिलासपुर के रोटरी क्लब मिडटाउन एवं रोटरी बिलासपुर क्वींस द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग सत्र का किया गया आयोजन, शहर के 36 सिटी मॉल में संपन्न हुआ आयोजन, योग की विभिन्न क्रियायो पर दी आगंतुक योग प्रशिक्षको ने दी जानकारी kshititech

करें योग-रहे निरोग,बिलासपुर के रोटरी क्लब मिडटाउन एवं रोटरी बिलासपुर क्वींस द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग सत्र का किया गया आयोजन, शहर के 36 सिटी मॉल में संपन्न हुआ आयोजन, योग की विभिन्न क्रियायो पर दी आगंतुक योग प्रशिक्षको ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-रोटरी क्लब बिलासपुर मिडटाउन एवं बिलासपुर क्वींस ने 21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया।यह आयोजन मंगला चौक स्थित 36 सिटी मॉल में किया गया,इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग के महत्व को जन सामान्य तक पहुँचाना और सभी आयु वर्ग के लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:15 बजे हुई, जिसमें क्लब के सदस्यों सहित स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों तथा वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक श्रीमति समर्पिता मुखर्जी द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान के अभ्यास कराए।रोटरी क्लब मिडटाउन के अध्यक्ष सीए आभास अग्रवाल ने कहा योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने की एक कला है। हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और एक स्वस्थ समाज की ओर कदम बढ़ाएं।”कार्यक्रम में क्लब के वरिष्ठ सदस्य संतोष सिंघानिया, सुरेंद्र अग्रवाल, शरद सक्सेना, मनीष (आनंद) अग्रवाल, के के मुखर्जी, गिरिराज गुप्ता, अरविंद गर्ग, अनिल नायर,संदीप पोद्दार, मुकेश गोयल, उदित सोनी , रत्नेश गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहे,रोटरी क्लब मिडटाउन भविष्य में भी इसी तरह के स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading