स्कूल शिक्षा विभाग के प्रयासों को नमन- बोर्ड की टॉप टेन प्रावीण्य सूची में नाम दर्ज कराने सक्ति जिले के मेधावी छात्र ले रहें जिला स्तरीय मार्गदर्शन शिविर का लाभ,तीन दिवसीय जिला स्तरीय मार्गदर्शन शिविर शा. हायर सेकेण्डरी आमनदुला, मालखरौदा में प्रारम्भ,अधिक से अधिक मेधावी छात्रों को टॉपटेन में नाम दर्ज करवाने के प्रयास में शिक्षा विभाग का अमला जुटा

शक्ति जिले में बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा पूर्व जिला स्तरीय मार्गदर्शन शिविर
शक्ति जिले में बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा पूर्व जिला स्तरीय मार्गदर्शन शिविर
शक्ति जिले में बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा पूर्व जिला स्तरीय मार्गदर्शन शिविर

बोर्ड की टॉप टेन प्रावीण्य सूची में नाम दर्ज कराने सक्ति जिले के मेधावी छात्र ले रहें जिला स्तरीय मार्गदर्शन शिविर का लाभ,तीन दिवसीय जिला स्तरीय मार्गदर्शन शिविर शा. हायर सेकेण्डरी आमनदुला, मालखरौदा में प्रारम्भ,अधिक से अधिक मेधावी छात्रों को टॉपटेन में नाम दर्ज करवाने के प्रयास में शिक्षा विभाग का अमला जुटा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-स्कूल शिक्षा विभाग सक्ति के बोर्ड परीक्षा गुणवत्ता अभियान 2024-25 के तहत जिला स्तरीय मार्गदर्शन शिविर का आयोजन दिनांक 17 फरवरी से 19 फरवरी 2025 तक शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल आमनदुला विकासखंड मालखरौदा में आयोजित किया जा रहा है जिसमे पूरे जिले के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा दसवीं तथा बारहवीं के प्री बोर्ड परीक्षा में 80% से अधिक अंक अर्जित करने वाले 100 मेधावी छात्र-छात्रों को अधिक से अधिक संख्या में बोर्ड परीक्षा के प्रावीण्य सूची में नाम दर्ज करवाने के उद्देश्य से जिले के 48 विषय विशेषज्ञ शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त हों रहा है इन कक्षाओं में बच्चों को बोर्ड द्वारा जारी महत्वपूर्ण प्रश्नों के हल, उत्तर पुस्तिका में उत्तर का लेखन कैसे करना है,प्रश्नों को हल करते समय किन किन बिंदुओं का उल्लेख करना है जिससे सर्वाधिक अंक अर्जित किये जा सकते है इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है,साथ ही विभिन्न विषय विशेषज्ञों के द्वारा कठिन प्रश्नों को सुगमता से हल करने के तकनीक, विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान बताये जा रहें है। चूकि बोर्ड परीक्षाओं के नजदीक होने के चलते शिक्षा विभाग का आमला परीक्षा में विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन करवाने के लिए पुरजोर प्रयास कर रहा है

मार्गदर्शन शिविर के उद्घाटन दिवस में जिला शिक्षा अधिकारी एन. के. चंद्रा स्वयं उपस्थित होकर बच्चों को विषय पर मार्गदर्शन देते दिखे। शिविर प्रभारी व शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल आमनदुला की प्राचार्या श्रीमती विमलेश सिंह चंद्रा ने बच्चों के लिए अध्यापन ,भोजन,स्वास्थ्य सुरक्षा जैसी सम्पूर्ण व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया। परीक्षा गुणवत्ता अभियान से जिला समिति के सदस्य श्रीमती कमला दपी गवेल, सुरेश कुमार जायसवाल एवं विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम से प्रथम दिवस पदुमलाल साहू,श्रीराम चंद्रा, श्रीमती संगीता तिवारी, हिरावन दास, केवरा सिदार, छबि लाल राठौर, श्रीमती मेनका यादव, श्रीमती शालिनी दुबे, नारायण प्रसाद काम्बले और विद्यालय के समस्त स्टॉफ, पालकगण उपस्थित रहें। तीन दिवसीय इस शिविर में जिले से जारी समय सारणी अनुसार सभी विषयों के लिए मार्गदर्शन प्रदान किये जायेंगे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading