भाजपा शक्ति जिले के 6 प्रकोष्ठों की जिला कार्यकारिणी की हुई 10 जून को घोषणा-भाजपा जिला संगठन ने प्रकोष्ठों में दी है पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी. पार्टी के मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव ने दी जानकारी.कार्यकारिणी घोषणा होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ शक्ति जिले की कार्यकारिणी
भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ शक्ति जिले की कार्यकारिणी

भाजपा शक्ति जिले के 6 प्रकोष्ठों की जिला कार्यकारिणी की हुई 10 जून को घोषणा-भाजपा जिला संगठन ने प्रकोष्ठों में दी है पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी. पार्टी के मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय जी के मार्गदर्शन तथा संबंधित प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों के निर्देशन में भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल की सहमति से जिला सक्ती के विभिन्न प्रकोष्ठों की जिला कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।घोषित प्रकोष्ठों में शिक्षा प्रकोष्ठ, बुनकर प्रकोष्ठ, चिकित्सा प्रकोष्ठ, आर्थिक प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ एवं सहकारिता प्रकोष्ठ शामिल हैं। सभी प्रकोष्ठों में जिला संयोजक, सहसंयोजक, कार्यालय प्रभारी, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी तथा जिला कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति की गई है। भारतीय जनता पार्टी शक्ति
जिला सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ करते हुए पार्टी की रीति-नीति तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। विभिन्न प्रकोष्ठ समाज के अलग-अलग वर्गों के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नवगठित कार्यकारिणी संगठन के विस्तार, सेवा कार्यों तथा जनसंपर्क अभियानों को नई गति प्रदान करेगी।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने तथा भाजपा की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उक्त जानकारी धनंजय नामदेव
जिला मीडिया प्रभारीभारतीय जनता पार्टी सक्ती द्वारा दी गई

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ शक्ति जिले की कार्यकारिणी
भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ शक्ति जिले की कार्यकारिणी
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ शक्ति जिले की कार्यकारिणी
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ शक्ति जिले की कार्यकारिणी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading