राहुल के शक्ति आगमन पर जिला भाजपा करेगी विरोध प्रदर्शन, जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने दी जानकारी

राहुल के शक्ति आगमन पर जिला भाजपा करेगी विरोध प्रदर्शन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- कांग्रेस नेता, सांसद राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत 11 फरवरी को शक्ति नगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी जिला- शक्ति द्वारा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में डॉक्टर अंबेडकर प्रतिमा के पास नाका चौक स्टेशन रोड शक्ति में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, उपरोक्त जानकारी देते हुए भाजपा शक्ति जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में विगत 5 सालों तक प्रदेश की तत्कालीन भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार एवं अन्याय कर उनका अपमान किया जाता रहा है, इसके विरोध में 11 फरवरी को राहुल गांधी के शक्ति आगमन पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाएगा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading