शासकीय क्रांति कुमार भारतीय कॉलेज में आयोजित हुआ डिज़ास्टर मैनेजमेंट व फर्स्ट-एड (सीपीआर) प्रशिक्षण, स्वास्थ्य संबंधी एवं प्राकृतिक विपदाओं से शरीर को बचाए रखने की नई-नई तकनीक से अवगत हुए महाविद्यालय के लोग




शासकीय क्रांति कुमार भारतीय कॉलेज में आयोजित हुआ डिज़ास्टर मैनेजमेंट व फर्स्ट-एड (सीपीआर) प्रशिक्षण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ती में चांपा बड़ा मिशन अस्पताल के BPCCRRS प्रोजेक्ट के तत्वावधान में स्थानीय पी.जी. कॉलेज परिसर में डिज़ास्टर मैनेजमेंट एवं फर्स्ट-एड (सीपीआर) पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रोजेक्ट मैनेजर जोनिफर मणी, जोने’विल्स एवं उनकी समर्पित टीम ग्रेसी, अर्पण, एस. मुरमु, छोटेलाल बरेठ और रंजीत सूर्य ने किया। प्रशिक्षण में आपदा के समय त्वरित राहत, प्राथमिक उपचार तथा हृदय गति रुकने की स्थिति में सीपीआर जैसी जीवनरक्षक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।कॉलेज प्रबंधन ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को आपदा की स्थिति में आत्मनिर्भर और समाज की सेवा हेतु तैयार करता है। उपस्थित विद्यार्थियों व शिक्षकों ने भी इस कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायी बताया। आभार प्रदर्शन प्रो डॉ शकुंतला राज द्वारा किया गया और सभी का धन्यवाद दिया गया।कार्यक्रम में प्रो डॉ शकुंतला राज, प्रो एस अनंत,प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े प्रो महेंद्र यादव प्रो डॉ टी पी टंडन प्रो जी एस मैत्री प्रो पल्लवी प्रधान प्रो संतोष जांगड़े प्रो अनिल खर्रा प्रो यज्ञ राठिया प्रो सविता चंद्र प्रो सीमा साहू प्रो मनोज जायसवाल प्रो डॉ हरिशंकर रजक सहित प्रिया मैत्री बिट्टू अवध बिहारी, संध्या बलदेव सत्येंद्र,राम, आदि उपस्थित रहे।





