वैष्णो देवी के भक्त निकले पैदल यात्रा पर-17 अक्टूबर को शक्ति से उल्दा तक मां वैष्णो देवी की निकली पदयात्रा. नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने किया यात्रियों को रवाना. महामाया पदयात्रा सेवा समिति ने करी है पहले वर्ष की पहल. हजारों श्रद्धालु पहुंचे पदयात्रा में




17 अक्टूबर को शक्ति से उल्दा तक मां वैष्णो देवी की निकली पदयात्रा. नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने किया यात्रियों को रवाना. महामाया पदयात्रा सेवा समिति ने करी है पहले वर्ष की पहल. हजारों श्रद्धालु पहुंचे पदयात्रा में
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल क खबर
शक्ति -महामाया पदयात्रा सेवा समिति सक्ती के तत्वावधान में महामाया मंदिर सक्ती से उल्दा तक 16 किलोमीटर की प्रथम पदयात्रा निकाली गई। इस धार्मिक पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पैदल शामिल होकर अपनी आस्था और श्रद्धा का परिचय दिया। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर चाक-चौबंद इंतजाम किए गए, जिससे पदयात्रा सुचारु रूप से संपन्न हुई।पदयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में पेयजल की व्यवस्था की गई। इस दौरान राहुल अग्रवाल, कालू रघुनाथ, मनोज वकील, सोनू एवं मोहित ने सहयोग प्रदान किया। सभी ने पदयात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में अपनी सहभागिता निभाई।आयोजन को सफल बनाने में समिति के हेमंत देवांगन, रमेश देवांगन, पीलू देवांगन, अमित तंबोली सहित समिति के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्रद्धालुओं की सहभागिता और सेवा भाव के साथ आयोजित इस प्रथम पदयात्रा में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।






