राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में द्वितीय विजेता बनकर देवांशी यादव ने गौरवान्नित किया शक्ति के अनुनय कॉन्वेंट स्कूल को, अंबिकापुर में आयोजित था सेमिनार, जिला शिक्षा अधिकारी सहित विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई, पढ़ाई में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन रहता है देवांशी का

राज्य विज्ञान मेले की द्वितीय विजेता देवांशी यादव
राज्य विज्ञान मेले की द्वितीय विजेता देवांशी यादव को मिला प्रमाण पत्र
राज्य विज्ञान मेले की द्वितीय विजेता देवांशी यादव

राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में द्वितीय विजेता बनकर देवांशी यादव ने गौरवान्नित किया शक्ति के अनुनय कॉन्वेंट स्कूल को, अंबिकापुर में आयोजित था सेमिनार, जिला शिक्षा अधिकारी सहित विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-स्थानीय अनुनय कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा देवांशी यादव ने अंबिकापुर में विज्ञान सेमिनार में बिलासपुर जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तर पर भाग लिया, आज घोषित परिणाम में इनको द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है । संस्था प्रमुख योगेश साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष विज्ञान से संबंधित अनेक प्रतियोगिताएं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के सहयोग एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद रायपुर के सौजन्य से राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी पश्चिम भारत विज्ञान मेला एवं विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता 2024 25 आयोजित की गई थी। जिसमें संसाधन प्रबंधन resource management विषय पर शिक्षक निखिल साहू, कुमकुम सोनी,मयंक साहू एवं अजय सर के सहयोग से इनका मॉडल प्रस्तुत किया गया था। नगर जिले एवं बिलासपुर संभाग का मान बढ़ाते हुए देवांशी को अब राष्ट्रीय स्तर के लिए मुंबई में अपना प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।देवांशी यादव प्रारंभ से ही होनहार व प्रतिभावान छात्रा रही है। कक्षा दसवीं में भी उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण हुई थी। इनकी पांडेय सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी एन. के. चंद्रा, राकेश अग्रवाल, जिला प्रभारी छबिलाल राठौर, आर. आर. साहू , शैल कुमार पांडेय एवं विद्यालय के संचालक योगेश साहू तथा देवासी के परिवार जनों एवं प्राचार्य किरण श्रीवास, निखिल साहू, मयंक साहू, अजय प्रजापति, कुमकुम सोनी, उमा पटेल, सीमा पटेल, मोनिका पटेल, ममता देवांगन, श्रुति वर्मा, मधु लता सोनी ने इसे नगर की बहुत बड़ी उपलब्धी बताते हुए इनकी सफलता के लिए बधाई दी है।

राज्य विज्ञान मेले की द्वितीय विजेता देवांशी यादव को मिला पुरस्कार
राज्य विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने वाले अनुनय कॉन्वेंट स्कूल शक्ति के छात्र

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading