DEO साहब ने ली क्लास- शक्ति जिले में ब्लूप्रिंट के आधार पर प्रश्न पत्र निर्माण करने के जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रा ने दिए प्राचार्यो को निर्देश, समीक्षा बैठक में परीक्षा को लेकर बनी कार्ययोजना, परीक्षा गुणवत्ता के विभिन्न विषयों पर हुई खुलकर चर्चा

DEO साहब ने ली क्लास- शक्ति जिले में ब्लूप्रिंट के आधार पर प्रश्न पत्र निर्माण करने के जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रा ने दिए प्राचार्यो को निर्देश, समीक्षा बैठक में परीक्षा को लेकर बनी कार्ययोजना, परीक्षा गुणवत्ता के विभिन्न विषयों पर हुई खुलकर चर्चा kshititech
21 नवंबर को शक्ति जिले के जिला शिक्षा अधिकारी सरकारी स्कूलों के प्राचार्य की बैठक लेते हुए

शक्ति जिले में ब्लूप्रिंट के आधार पर प्रश्न पत्र निर्माण करने के जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रा ने दिए प्राचार्यो को निर्देश, समीक्षा बैठक में परीक्षा को लेकर बनी कार्ययोजना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार तथा लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार जिले शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत 21 तथा 22 नवम्बर 2024 को दो दिवसीय समीक्षा बैठक में सक्ती जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा जी द्वारा जिले के विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्यों,नोडलअधिकारियों,विकासखंड स्रोत समन्वयक, शैक्षिक समन्वयक की समीक्षा बैठक आयोजित कर जिले के परीक्षा गुणवत्ता उन्नयन, अर्धवार्षिक परीक्षा तथा हाई/हायर सेकंडरी प्री बोर्ड परीक्षा , विद्यार्थियों के अपारा आईडी निर्माण के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई

परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के तहत कक्षा 3री ,6वी तथा 9वी के दिनांक 18, 25 तथा 29 नवंबर 2024 को आयोजित होने वाले मॉक टेस्ट तथा 4 दिसंबर को आयोजित होने वाले मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के प्राचार्यों को ब्लू प्रिंट के आधार पर प्रश्न पत्र निर्माण करवाने का प्रशिक्षण दियाजिससे बोर्ड परीक्षा से पूर्व प्राचार्य अपने विद्यालय के विषय शिक्षकों को बोर्ड द्वारा जारी वेटेज के आधार पर प्रत्येक इकाई का इकाई मूल्यांकन प्रश्नपत्र बनावाकर पूर्व तैयारी करवा सके, जिससे विद्यार्थियों को प्रश्न के स्वरूप को पहचान कर उत्तर लिखने के शैली का पूर्ण अभ्यास हो जाए, हाई/हायर सेकंड्री कक्षाओं का कोर्स 10 जनवरी तक अतिरिक्त कालखंड प्रदान करते हुए पूर्ण किया जाए। जिले में गठित विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की समिति द्वारा अर्धवार्षिक परीक्षा तथा प्री बोर्ड परीक्षाओं का प्रश्नपत्र निर्माण कियाजाएगा,बोर्ड के पैटर्न पर आधारित प्रश्नपत्रों से जिले में एकीकृत अर्धवार्षिक तथा प्री बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा,समीक्षा बैठक में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के 4 दिसंबर को आयोजित होने वाले परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को ओ एम आर शीट में अभ्यास करवाने, उक्त परीक्षा से जुड़े अन्य निर्देश भी दिए गए।जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा परिणाम की गुणवत्ता सुधारने हेतु पूर्व बैठक में जारी 25 बिंदु निर्देशों के आधार पर की गई कार्यवाही की समीक्षा की तथा सभी नोडल अधिकारियों, संकुल प्राचार्यों व शैक्षिक समन्वयको को शालाओं का सतत निरीक्षण किए निर्देश दिया ।बैठक में विद्यार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने से संबंधित जानकारी भी दी गई। उक्त बैठक में जिला सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल,परीक्षा गुणवत्ता उन्नयन समिति के नोडल सदस्य उपस्थित रहे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading