झपटमारी कर पैसे छीनने वाले एक बालिक और दो विधि से संघर्षरत अपचारि बालको को पकड़ने मे थाना डभरा पुलिस को मिली सफलता

झपटमारी कर पैसे छीनने वाले एक बालिक और दो विधि से संघर्षरत अपचारि बालको को पकड़ने मे थाना डभरा पुलिस को मिली सफलता kshititech
  • झपटमारी कर पैसे छीनने वाले एक बालिक और दो विधि से संघर्षरत अपचारि बालको को पकड़ने मे थाना डभरा पुलिस को मिली सफलता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला शक्ति पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय सुमित गुप्ता के कुशल नेतृत्व में थाना डभरा पुलिस द्वारा झपटमारी की वारदात का खुलासा,थाना डभरा क्षेत्र में 07 जुलाई 2026 को प्रार्थी रूपनारायण साहू द्वारा झपटमारी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि प्रार्थी अपने साथी तोरण साहू के साथ पिकअप वाहन से सामान छोड़कर वापस लौट रहा था क़ि रास्ते में सड़क किनारे गिरे एक युवक की सहायता करने के दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों ने मौका पाकर उनकी जेब से लगभग ₹7,000 नकद छीन लिए और फरार हो गए।प्रकरण में थाना डभरा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 244/2026 धारा 304(2),3(5) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया,विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सचिन कुमार सिदार (23 वर्ष) पिता ननझरोखा सिदार निवासी सरवानी थाना कोतरारोड जिला रायगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने विधि से संघर्षरत साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी का कार्यपालिक दंडाधिकारी से शिनाख़्ती परेड भी कराई गई।
प्रकरण में आरोपि और दो विधि से संघर्षरत अपचारि बालको के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा ₹3,000 नगद बरामद किए गए हैं। शेष दो आरोपियों की तलाश एवं विवेचना जारी है। कार्यवाही में निरीक्षक राजेश पटेल ,प्रशिक्षु उप निरीक्षक तेजेंद्र सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक शंकर साहू , सहायक उप निरीक्षक हरनारायण ताम्रकार ,प्रधान आरक्षक रमेश चंद्रा, आरक्षक जोगेश राठौर,एकेश्वर चंद्रा ,मिरिश साहू ,रामगोपाल यादव का विशेष योगदान रहा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading