महादेव की आस्था में जुटा विद्यालय परिवार-सावन के अंतिम सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर पाली में हुआ भोलेनाथ के रुद्राभिषेक का आयोजन. विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियो सहित प्राचार्य चूड़ामणि साहू रहे मौजूद

सरस्वती शिशु मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन
सरस्वती शिशु मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन
सरस्वती शिशु मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन

सावन के अंतिम सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर पाली में हुआ भोलेनाथ के रुद्राभिषेक का आयोजन. विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियो सहित प्राचार्य चूड़ामणि साहू रहे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती -सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में आज सोमवार को विद्यालय में रुद्राभिषेक का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य आयोजन कर्ता के रूप में किशोर भारती और कन्या भारती के पदाधिकारी भैया बहनों का विशेष सहयोग रहा,इस पावन समय पर प्रबंधन समिति के व्यवस्थापक श्री कौशल सिंह राज, संतोष श्रीवास, शिवकुमार चौहान,प्राचार्य चूड़ामणि साहू,पंडित श्री आयुष दुबे जी ने विधि विधान व वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ रुद्राभिषेक का कार्य संपन्न किया इस कार्यक्रम में विद्यालय के भैया बहन अभिभावक व आचार्य परिवारों की उपस्थिति भक्तिमय रही इस अवसर पर व्यवस्थापक महोदय जी ने इस आयोजन के लिए भैया बहनों को शुभकामनाएं व्यक्त किया,साथ ही शिवकुमार चौहान जी ने सावन के माह में इस तरह का आयोजन बहुत शुभ एवं पुण्य फलदाई होता है कह कर बताया कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य चूड़ामणि साहू जी ने मुख्य अभ्यागतों का आभार व्यापित किया

रुद्राभिषेक करते विद्यालय के प्राचार्य चूड़ामणि साहू

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading