शक्ति में कल 8 फरवरी को होगी गौ विज्ञान परीक्षा, जिला स्तरीय गौ सेवा संगम का आयोजन है सरस्वती शिशु मंदिर में, सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित, समिति के रामअवतार अग्रवाल एवं अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार ने दी जानकारी

शक्ति में कल 8 फरवरी को होगी गौ विज्ञान परीक्षा, जिला स्तरीय गौ सेवा संगम का आयोजन है सरस्वती शिशु मंदिर में, सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित, समिति के रामअवतार अग्रवाल एवं अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार ने दी जानकारी kshititech

शक्ति में कल 8 फरवरी को होगी गौ विज्ञान परीक्षा, जिला स्तरीय गौ सेवा संगम का आयोजन है सरस्वती शिशु मंदिर में, सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित, समिति के रामअवतार अग्रवाल एवं अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति छत्तीसगढ़ प्रदेश के मार्गदर्शन में विगत दो वर्षों से लगातार प्रदेश के प्रत्येक ग्रामीण स्तर तक के सरकारी एवं निजी स्कूलों में गौ सेवा के कार्य को बढ़ावा देने एवं जन जागरूकता लाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है, जिसके तहत जहां पूरे वर्ष भर विभिन्न गौ विज्ञान परीक्षाओं का स्कूल स्तर पर एवं जिला स्तर पर आयोजन हो रहा है, तो वहीं शक्ति जिले में भी गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति के माध्यम से इन सभी कार्यों को गति दी जा रही है, जिसमें समिति के पदाधिकारी राम अवतार अग्रवाल एवं अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार के माध्यम से जिले के सभी विकासखंडों में लोगों को इस अभियान से जोड़कर प्रयास जारी है, इसी श्रृंखला में कल 8 फरवरी 2026 दिन- रविवार को दोपहर 2:30 बजे से शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में गौ सेवा संगम जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जो की दोपहर 3:30 बजे तक चलेगी एवं परीक्षा समापन के पश्चात गौ सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियो एवं श्रेष्ठ विद्यार्थियों का भी सम्मान किया जाएगा, उपरोक्त जानकारी देते हुए रामावतार अग्रवाल एवं अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं, तथा शक्ति जिले के सभी स्थानो पर स्कूलों के माध्यम से बच्चे इस जिला स्तरीय परीक्षा में शामिल होंगे तथा इस अभियान के माध्यम से जहां पूरे जिले में गौ सेवा को लेकर एक जन जागरूकता का शंखनाद हुआ है तो वहीं पूरे प्रदेश में इस कार्यक्रम को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, तथा जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा को सफल बनाने में प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों के प्राचार्य शिक्षक परिवार एवं प्रबंधन समिति के भी सदस्य जुटे हुए हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading