शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए मांगा पट्टा- नगर पालिका शक्ति की वार्ड क्रमांक-10 की पार्षद शकून सोनी सहित लव सोनी ने करी प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव एवं विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात, प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने की करी मांग, लव सोनी ने कहा सैकड़ो परिवारों को आज भी नहीं मिला है पट्टा

शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए मांगा पट्टा- नगर पालिका शक्ति की वार्ड क्रमांक-10 की पार्षद शकून सोनी सहित लव सोनी ने करी प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव एवं विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात, प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने की करी मांग, लव सोनी ने कहा सैकड़ो परिवारों को आज भी नहीं मिला है पट्टा kshititech
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करते लव सोनी एवं कार्यकर्ता
शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए मांगा पट्टा- नगर पालिका शक्ति की वार्ड क्रमांक-10 की पार्षद शकून सोनी सहित लव सोनी ने करी प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव एवं विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात, प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने की करी मांग, लव सोनी ने कहा सैकड़ो परिवारों को आज भी नहीं मिला है पट्टा kshititech
उपमुख्यमंत्री जी से मुलाकात करते लव सोनी एवं कार्यकर्ता

नगर पालिका शक्ति की वार्ड क्रमांक-10 की पार्षद शकून सोनी सहित लव सोनी ने करी प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव एवं विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात, प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने की करी मांग

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-नगर पालिका परिषद शक्ति की वार्ड क्रमांक- 10 की पार्षद श्रीमती शकून सोनी एवं लव सोनी ने छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से मुलाकात की है,राजधानी रायपुर में हुई मुलाकात के दौरान शक्ति नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के लोगों को पट्टा वितरण नहीं होने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित होने की जानकारी दी गई,तो वहीं वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद ने अपने प्रेषित ज्ञापन मेंप्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बताया है कि पट्टा नहीं होने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नही मिलने के संबंध में शासन द्वारा मकान बनाकर विस्थापन किया जाए

ज्ञापन में बताया गया है कि नगर पालिका परिषद सक्ती क्षेत्रांतर्गत वार्ड कमांक- 1 से 18 तक में कई वर्षों से निवास करते आ रहे है पट्‌ट्टा नही होने के कारण शासन के योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। नगर पालिका सक्ती में शासन की खाली जमीन है,जिसमें मकान बनाकर विस्यापन भी किया जा सकता है। जिससे गरीब तबके के लोगों को आवास का लाभ मिलेगा,नगर के कई लोगों को कुछ वार्डो में पट्टे का वितरण किया गया है,जिसको प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से मकान का निर्माण हुआ है, लेकिन कई मकानों को पट्टा वितरण नहीं होने के चलते वे आज भी खपरेलनुमा मकान में रहने को मजबूर है तथा नगर के वार्ड क्रमांक 01, 02, 03, 04, 10, 11, 12, 17 तथा 18 वार्ड में पट्ट्टा नही होने के चलते शासन का लाभ नहीं मिला है

अतः गरीब तबके के लोग आपसे करबद्ध प्रार्थना करते है कि हमें आवास का लाभ दिलाने की कृपा करे, छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर ज्ञापन प्रेषित करने वालों में वार्ड क्रमांक- 10 की पार्षद श्रीमती शकून सोनी, लव सोनी ,लता कुर्रे,कौशल प्रसाद रात्रे,कौशल प्रसाद,नन्दनी टडन,शांति टंडन,रेशम यादव,गौरी यादव,ग्वालीन यादव,रजनी उरांव,अनिता उरांव,सुनिता टंडन
सुनिता गोश्वामी,इतवारा बाई उराव,साधमति यादव शामिल है तथा श्रीमती शकून सोनी के नेतृत्व में मिलने गए प्रतिनिधि मंडल को नगरीय प्रशासन मंत्री ने भी शीघ्र ही इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading