आरक्षक पिता की मृत्यु पश्चात बालक प्रिंस को मिली बाल आरक्षक के रूप में नियुक्ति, शक्ति जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अहीरे ने दिया बाल आरक्षक को नियुक्ति पत्र, बिलासपुर आईजी के निर्देश पर की गई नियुक्ति

<em>आरक्षक पिता की मृत्यु पश्चात बालक </em>प्रिंस <em>को मिली बाल आरक्षक के रूप में नियुक्ति, शक्ति जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अहीरे ने दिया बाल आरक्षक को नियुक्ति पत्र, बिलासपुर आईजी के निर्देश पर की गई नियुक्ति</em> kshititech
बाल आरक्षक को नियुक्ति पत्र देते वरिष्ठ जिला पुलिस अधीक्षक

आरक्षक पिता की मृत्यु पश्चात बालक को मिली बाल आरक्षक के रूप में नियुक्ति, शक्ति जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अहीरे ने दिया बाल आरक्षक को नियुक्ति पत्र, बिलासपुर आईजी के निर्देश पर की गई नियुक्ति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस एम आरआहिरे द्वारा प्रिंस नेताम को बाल आरक्षक के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है,ज्ञात हो कि प्रधान आरक्षक रोहित नेताम पुलिस थाना बम्हनीडीह में पदस्थ थे। जिनकी दिनांक 16.07.2023 को सेवा काल के दौरान सडक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। स्व. रोहित नेताम के परिवार में 01 पुत्र एवं 01 पुत्री है जिनका मुल निवास ग्राम मुडादेवरी थाना पथरिया जिला मुंगेली है जो वर्तमान में मनकादाई मंदिर के पास सारागांव थाना सारागांव जिला जांजगीर चाम्पा में निवासरत् हैं। शासन की मंशानुरूप उसके आश्रित पुत्र या पुत्री को अनुकम्पा नियुक्ति दिये जाने का प्रावधान है जिसके लिए उसके पुत्र प्रिंस नेताम द्वारा जिला जांजगीर में आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था किन्तु वहां पद रिक्त न होने के कारण पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक सक्ती को निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए मृतक प्रधान आरक्षक रोहित नेताम के पुत्र प्रिंस नेताम को आज अपने कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम. आर. आहिरे द्वारा बाल आरक्षक के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया तथा प्रिंस नेताम को मन लगाकर अपनी शिक्षा पूर्ण करने के संबंध में संझाईस दी तथा परिवार का हालचाल जाना इस मौके पर स्व. प्रधान आरक्षक रोहित नेताम की पत्नि श्रीमति रामबाई तथा परिजन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति गायत्री सिंह, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति अंजली गुप्ता, रक्षित निरीक्षक उमेश राय, प्रभारी स्टेनो वाई.एन. शर्मा, स्थापना शाखा प्रभारी अमित चंदेल एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading