कांग्रेस हुई बयानों को लेकर आक्रामक-शक्ति जिले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल ने करी भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर के बयान की निंदा कहा अपनी नाकामी छुपा रहे हैं भाजपा के जिला अध्यक्ष।कांग्रेस के जिला महामंत्री गिरधर जायसवाल ने कहा- भाजपा जिला अध्यक्ष के निवास से आधा किलोमीटर दूर हरेठी में है पानी- बिजली की समस्या। उस पर ध्यान नहीं है जिला अध्यक्ष का

कांग्रेस हुई बयानों को लेकर आक्रामक-शक्ति जिले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल ने करी भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर के बयान की निंदा कहा अपनी नाकामी छुपा रहे हैं भाजपा के जिला अध्यक्ष।कांग्रेस के जिला महामंत्री गिरधर जायसवाल ने कहा- भाजपा जिला अध्यक्ष के निवास से आधा किलोमीटर दूर हरेठी में है पानी- बिजली की समस्या। उस पर ध्यान नहीं है जिला अध्यक्ष का kshititech

कांग्रेस हुई बयानों को लेकर आक्रामक-शक्ति जिले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल ने करी भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर के बयान की निंदा कहा अपनी नाकामी छुपा रहे हैं भाजपा के जिला अध्यक्ष।कांग्रेस के जिला महामंत्री गिरधर जायसवाल ने कहा- भाजपा जिला अध्यक्ष के निवास से आधा किलोमीटर दूर हरेठी में है पानी- बिजली की समस्या। उस पर ध्यान नहीं है जिला अध्यक्ष का

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति जिले में कांग्रेस पार्टी भाजपा द्वारा जारी किए गए बयानों को लेकर आक्रामक हो गई है। तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत पर भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल के दिए गए बयानों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल ने देर शाम एक बयान जारी करते हुए कहा है कि कण-कण में राम मानने वाले असली सनातनी, भाजपा की ‘सर्टिफिकेट बांटने वाली राजनीतिक दुकान अब नहीं चलेगी।​हार के डर और अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा नेता खो चुके हैं अपना मानसिक संतुलन।छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने और घटिया राजनीति करने पर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने इसे भाजपा का ‘वैचारिक दिवालियापन’ और ‘सस्ती लोकप्रियता बटोरने का हथकंडा’ करार दिया है।​कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि गवेल ने कहा कि डॉ. चरणदास महंत छत्तीसगढ़ के एक सम्मानित, कद्दावर और कबीर पंथ की मर्यादाओं को जीने वाले कड़े सनातनी नेता हैं। उनके रग-रग में और इस माटी के कण-कण में भगवान राम बसते हैं। कांग्रेस को भाजपा के उन नेताओं से ‘सनातन’ का सर्टिफिकेट लेने की कतई आवश्यकता नहीं है, जो धर्म को केवल वोट बटोरने और नोट कमाने का धंधा समझते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष दिल्ली के आकाओं को खुश करने के चक्कर में बिना सोचे-समझे बयानबाजी कर रहे हैं।

​”संतों का सम्मान हमारा संस्कार, लेकिन धर्म के नाम पर अंधविश्वास और राजनीति बर्दाश्त नहीं”

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भाजपा को आईना दिखाते हुए कहा की सनातन संस्कृति में त्याग, तपस्या और जनसेवा करने वाले संतों का हमेशा सर्वोच्च स्थान रहा है। लेकिन जो लोग मंचों से नफरत परोसते हैं, भाजपा के चुनावी एजेंट की तरह काम करते हैं और अंधविश्वास को बढ़ावा देते हैं, उन पर सवाल उठाना किसी भी जागरूक नागरिक का कर्तव्य है।भाजपा असल में संतों की नहीं, बल्कि अपने राजनीतिक हितों की चिंता कर रही है। जब छत्तीसगढ़ की जनता बिजली कटौती, कानून-व्यवस्था की बदहाली और महंगाई से त्रस्त है, तब भाजपा के नेता इन मुद्दों पर बात करने के बजाय धर्म की आड़ में छुप रहे हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल को इतिहास का ज्ञान शायद शून्य है। भगवान राम का ननिहाल छत्तीसगढ़ है और यहां की कांग्रेस सरकार ने ‘राम वन गमन पथ’ बनाकर प्रभु राम की संस्कृति को सहेजने का ऐतिहासिक काम किया है। भाजपा ने तो केवल राम के नाम पर राजनीति की है और आज भी व्यापारियों को संरक्षण दे रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अपनी सरकार की नाकामियों, युवाओं की बेरोजगारी और किसानों की बदहाली से छत्तीसगढ़ की जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के अमर्यादित और मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। मानसिक संतुलन कांग्रेस ने नहीं, बल्कि सत्ता के अहंकार में चूर भाजपा नेताओं ने खोया है।”कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि गवेल ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भाजपा नेता अपनी हद में रहें और नेता प्रतिपक्ष जैसे वरिष्ठ व सम्मानित नेता के खिलाफ अनर्गल प्रलाप बंद करें। छत्तीसगढ़ की समझदार जनता भाजपा के इस ‘धार्मिक ध्रुवीकरण’ के खेल को अच्छी तरह समझ चुकी है। भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल को इस झूठे, भ्रामक और स्तरहीन बयान के लिए तत्काल डॉ. चरणदास महंत जी और छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए

कांग्रेस जिला महामंत्री गिरधर ने भी करी बयानों की निंदा

शक्ति जिला कॉग्रेस महामंत्री गिरधर जायसवाल ने भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष द्वारा दिए गए बयानों की निंदा करते हुए कहा है कि भाजपा सुशासन तिहार की विफलता से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। देश प्रदेश की जनता मंहगाई पेट्रोल डीजल की किल्लत से त्रस्त है। तथा आम जनता की आवाज को दबाने के लिए धर्म का सहारा लिया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गिरधर जायसवाल ने कहा कि जिलाध्यक्ष के निवास से आधा किलोमीटर दूर हरेठी में कई दिनों से बिजली की समस्या है सांसद जी के निवास से 3 किलोमीटर दूर कंचनपुर में बिजली नही होने से पीने का पानी नहीं हैं। किंतु दुर्भाग्य यह है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता आम जनता की समस्याओं को सुनने की बजाय अनर्गल बयान बाजी कर रहे है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading